फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dispute over property, dispute over camp land

Kaithal News: संपत्ति को लेकर बहस डेरे की जमीन पर विवाद

Sat, 03 Feb 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 03 Feb 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Dispute over property, dispute over camp land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महंत विश्वनाथ पूरी के ब्रह्मलीन होने के एक वर्ष बाद उनकी बरसी पर शुक्रवार को वीर कुंड डेरे में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान संपत्ति को लेकर बहस की जानकारी मिली है। बताया जाता है कि मामला बढ़ने पर कई मौजिज लोगों ने दोनों पक्षोंं को समझाया और मामले को की तरह शांत कराया।

गौरतलब है कि खुराना रोड स्थित बृहस्पति कुंड मंदिर की गद्दी महंत विश्वनाथ पुरी के ब्रह्मलीन होने के बाद खाली हुई थी, जो उस समय निरंजन पुरी को मिली थी। इस मौके पर महंत का षोडशी भंडारा आयोजित किया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को बरसी पर हुए कार्यक्रम में विभिन्न जगहों से साधु संतों सहित अन्य महात्मा पहुंचे थे परंतु इस महंत त्रिभुवन पूरी की तरफ से डेरे की जमीन पर की गई चर्चा पर बहस हो गई। यह बहस शीतलपुरी डेरे की जमीन की वसीयत पर हुई। कार्यक्रम में पहुंचे संत त्रिभुवन पूरी का कहना था कि महंत विश्वनाथ पूरी ने 2019 में डेरे की जमीन उनके नाम की है। महंत निरंजन पूरी का कहना था कि जमीन उनके गुरु विश्वनाथ पूरी ने डेरे के नाम कर रखी है। डेरे की व्यवस्था संभालने वाले महंत ही इसकी देखरेख करेंगे। मौजिज व्यक्तियों ने मामला शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed