{"_id":"6466739844d2decf5c02eaf4","slug":"dispute-between-two-parties-on-land-bid-kaithal-news-c-18-1-125962-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जमीन की बोली पर दो पक्षों में विवाद, पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जमीन की बोली पर दो पक्षों में विवाद, पुलिस बल तैनात
Fri, 19 May 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 19 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
सीवन/कैथल। फिरोजपुर गांव में वीरवार को पंचायती जमीन की बोली के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद की सूचना के बाद गांव में गुहला डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व भारी पुलिस बल पहुंचा। दरअसल, गांव में 138 एकड़ की पंचायती भूमि पर बोली हुई थी। इसी बोली को लेकर दो पक्षों में आपसी बहस हो गई। इस बहस ने झगड़े का रूप ले लिया। विवाद के बीच मौके पर डीएसपी गुहला सुनील कुमार व थाना प्रभारी सीवन सुरेश कुमार, थाना प्रभारी सदर कैथल व थाना प्रभारी सिविल लाइन, सीआईए दो टीम मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया।
फिरोजपुर गांव में वीरवार को पंचायती भूमि को पट्टे पर देने के लिए बोली आयोजित की गई। बोली शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गई। इसके बाद बोली को लेकर गांव में दो पक्षों में आपस में झगड़ा हो गया। इस झगड़ा में दोनों पक्षों की ओर से लाठियां व ईंटें चलीं।
सीवन थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पंचायती भूमि की बोली के बाद हुए विवाद में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। डीएसपी गुहला सुनील कुमार ने बताया कि पंचायती जमीन की बोली को लेकर गांव में दो पक्षों में आपस में झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों में से किसी ओर से भी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।