फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   discusion at post of president

सहमति से हो सकती है प्रधान की ताजपोशी

Mon, 23 Nov 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Mon, 23 Nov 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
रविवार को संपन्न हुए जाट हाईस्कूल सोसाइटी के चुनाव परिणाम के बाद अब प्रधान और कार्यकारिणी को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। पूर्व प्रधान बलवान कोटड़ा समेत कुछ नए नाम चर्चा में हैं।
विज्ञापन


दिन भर इस बारे में चर्चाएं होती रहीं लेकिन संस्था के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार जाट संस्था के प्रधान पद की ताजपोशी सभी गुटों के साथ आम सहमति के बाद हो सकती है। इसके लिए इनेलो, कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय नेताओं तक के साथ चर्चा किए जाने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


पहली बार जाट हाईस्कूल सोसाइटी के लिए कॉलेजियम के माध्यम से चुनाव हुआ जिसमें 75 कॉलेजियम सदस्यों में से 12 का चुनाव सर्वसम्मति से और 63 के लिए रविवार को मतदान के माध्यम से चुनाव किया गया। अब ये चुने गए 75 कॉलेजियम सदस्य ही अपने प्रधान और कार्यकारिणी का चयन करेंगे। इसमें इनेलो, कांग्रेस, भाजपा सहित निर्दलीय नेताओं से जुड़े सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि फिलहाल दो-तीन दिन तक इस संबंध में कोई फैसला मुश्किल ही होगा। इसके बाद प्रधान सहित कार्यकारिणी के चयन के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें न केवल इनेलो, बल्कि कांग्रेस, भाजपा एवं निर्दलीय नेताओं से भी चर्चा करके प्रधान पद पर आम सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।

दिन भर चला चर्चाओं का दौर
सोमवार को दिन भर जाट सोसाइटी के प्रधान पद को लेकर चर्चाएं चलती रहीं। प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान बलवान कोटड़ा सहित कई नए नामों की चर्चाएं सुनीं गईं लेकिन यह सभी कयास भर बताए जा रहे हैं। अंतिम फैसला सभी गुटों की सहमति के बाद ही हो सकता है।


संस्था किसी एक पार्टी, गुट या नेता की नहीं है। पूरे समाज का इसके विकास में योगदान है। सभी संस्था प्रेमियों का संस्था को यहां तक लाए जाने में सहयोग के लिए आभारी हूं। प्रधान पद का फैसला संस्था के चुने हुए 75 कॉलेजियम सदस्यों को ही करना है।
रामपाल माजरा, इनेलो नेता एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव

सभी मतदाता सहयोगियों का आभार प्रकट करता हूं। जाट संस्था के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
गौरव भाल,  कॉलेजियम 13 के विजयी उम्मीदवार

संस्था के विकास में पूरी भूमिका निभाएंगे।
बलिंद्र सिंह, वार्ड नंबर-11 से कॉलेजियम

55 वोटों से मिली जीत पर संस्था प्रेमियों का आभारी हूं। विकास करवाया जाएगा।
एडवोकेट दलबीर नैन, वार्ड नंबर 54 से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed