फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dirty water filled the road due to lack of drainage

Kaithal News: निकासी न होने से गंदा पानी सड़क पर भरा

Tue, 25 Nov 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 25 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Dirty water filled the road due to lack of drainage
राजौंद। रोहेड़ा मार्ग पर ज्ञानदीप स्कूल के सामने सड़क के साथ खाई में भरा गंदा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। रोहेड़ा मार्ग पर पानी की उचित निकासी न होने के कारण गंदा पानी लंबे समय से सड़क किनारे और सड़क पर जमा हो रहा है। मार्ग के साथ लगते घरों से निकलने वाला सारा पानी एक ही खाई में इकट्ठा होता है, जो ओवरफ्लो होकर खेतों और सड़क दोनों में फैल जाता है। इससे जहां सड़क टूट-फूट का शिकार हो रही है, वहीं कई किसानों की फसलें भी खराब हो रही हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी मार्ग पर एक निजी स्कूल भी स्थित है, जहां सैकड़ों बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। गंदे पानी की दुर्गंध और गंदगी के कारण बच्चों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि गंदा पानी स्कूल के सामने जमा रहता है, जिससे बच्चों का आना-जाना और भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई स्थाई व्यवस्था नहीं की गई। शिकायतों का परिणाम “डाक के तीन पात” की तरह ही रहा। पानी समय पर निकासी न होने से क्षेत्र के लोग परेशान हैं और उनमें भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर किसानों का कहना है कि ओवरफ्लो हो रहा यह गंदा पानी सीधे उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पानी निकासी की स्थाई व्यवस्था नहीं की गई, तो वे मजबूर होकर सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवश्यक कार्रवाई करते हुए रोहेड़ा मार्ग पर पानी निकासी की स्थाई और प्रभावी व्यवस्था तत्काल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed