फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   dirt in the street

तालाब बनीं है पूरी गली, लोगों को सता रहा बीमारियों को डर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
dirt in the street
dirt in the street - फोटो : Kaithal
करनाल रोड स्थित मायापूरी कॉलोनी गली नंबर दो में सीवर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी गली व खाली पड़े प्लाटों में एकत्रित होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदा पानी गली में एकत्रित होने से कॉलोनी वासियों को गंदे से होकर ही निकलना पड़ता है।
विज्ञापन

कॉलोनीवासी सुनीता, नीलम, धनपती, ओमपती, पिंकी, कांता, बलवीर, सुरेश, राजपाल, नवीन, पवन शर्मा, रामदिया, कृष्ण व सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दो महीने से कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो होकर गली में गंदा पानी गली में जमा है, जिससे लोगों गंदे पानी से होकर ही निकला पड़ता है। उनके घरों में छोटे बच्चे भी हैं। यदि वह खेलने के लिए घर से बाहर निकलते हैैं तो सीधा गंदे पानी में जाते है। इससे उनकी बीमार होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि वैसे तो सरकार कोरोना महामारी को लेकर साफ सफाई रखने पर इतना जोर दे रही है। लेकिन उनकी कॉलोनी में कोरोना से भी भयंकर हालात बने हुए है। पहले कई बार कॉलानी वासियों ने स्वयं ही मोटर के जरिए पानी को निकाला था। लेकिन अब दोबारा फिर पानी जमा हो गया। उन्होंने कहा कि वह समस्या से संबंधित शिकायत कई बार अधिकारियों व विधायक को भी दे चुके हैं लेकिन उनकी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन

बड़ी बीमारी होने का बना भय- उन्होंने कहा कि गंदा पानी जमा होने से मच्छर व मक्खी अधिक पैदा हो रही है। इससे कॉलोनीवासियों को हैजा व मलेरिया जैसी बीमारी होने का भय बना हुआ है। गली में जमा पानी से गंदी बदबू आने से लोगों को जीना दुर्भर हो गया है। उन्होंने कहा कि श्वास के साथ बदबू शरीर के अंदर जाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करता है, जिससे शरीर कोरोना जैसी महामारी से नहीं लड़ सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान में आई दरार- कॉलोनीवासी रामदिया ने बताया कि सीवर का पानी उसके मकान के चारों और जमा होने से मकान में दरार आ गई है। दरार आने से उसका मकान बिल्कुल गिरने के कगार पर है। इस डर में मारे वह मकान के अंदर जाने से भी डरते है। अधिकांश समय वह घर से बाहर ही रहते है।
आपस में भाईचारा हो रहा खराब- पिछले 15 दिन से गली से पानी बिल्कुल भी नहीं निकला। इसको निकालने के लिए कॉलोनीवासी खाली पड़े प्लाट की तरफ ढलान किया तो प्लाट मालिक ने हंगामा कर दिया और ढलान किए रस्ते पर मिट्टी डाल दी। इससे और ज्यादा पानी गली में भर गया। पानी ज्यादा भरने पर कॉलोनीवासियों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया और इसको लेकर पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। उनका कहना है कि पुलिस ने भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन कर्णवीर सिंह ने कहा कि करनाल चौक से लेकर गली नंबर 14 तक अमरूत योजना के तहत सीवर दबाए जाने है। जब तक सीवर नहीं दबेंगे तब तक थोड़ी समस्या रहेगी। लेकिन लोगों को राहत देने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से इंजन लगाकर सीवर का पानी निकाला जा रहा है। आज शाम को इंजन शाम सात से लेकर सुबह चार बजे तक चलाया जाएगा। ताकि लोगों को समस्या से जल्द निजात मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed