{"_id":"6a08c0f7f99c4e1f12028aa5","slug":"diphtheria-vaccination-campaign-launched-in-dohar-kaithal-news-c-245-1-kn11005-149477-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डोहर में चलाया गलघोटू टीकाकरण का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डोहर में चलाया गलघोटू टीकाकरण का अभियान
विज्ञापन
कैथल। गांव डोहर में पशुपालन विभाग की ओर से गलघोटू टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पशुओं को गलघोटू बीमारी से बचाव के लिए टीके लगाए गए।
इस दौरान पशु चिकित्सक डॉ. राजेश ने पशुपालकों को बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए समय पर टीकाकरण करवाने का आह्वान किया। डॉ. राजेश ने बताया कि गलघोटू पशुओं में होने वाली एक गंभीर संक्रामक बीमारी है, जो विशेषकर मौसम परिवर्तन के दौरान तेजी से फैलती है। समय रहते टीकाकरण नहीं होने पर यह बीमारी पशुओं के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण बेहद जरूरी है। पशुपालकों को अपने पशुओं की साफ-सफाई और खानपान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।