फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Digital libraries will be built in five villages with Rs 2.5 crores

Kaithal News: पांच गांवों में ढाई करोड़ से बनेंगे डिजिटल पुस्तकालय

Fri, 05 Jan 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 05 Jan 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Digital libraries will be built in five villages with Rs 2.5 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। जिला परिषद कैथल के अध्यक्ष दीप मलिक जाखौली ने वीरवार को जुलानी खेड़ा गांव में 50 लाख रुपये से बनने वाली पहले डिजिटल पुस्तकालय का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कलायत विधानसभा के पांच गांवों में अनुमानित दो करोड़ 50 लाख रुपये से यह पुस्तकालय बनाएं जा रही है।

दीप जाखौली ने कहा कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह घोषणा की थी। इस मौके पर ग्राम सरपंच नरेंद्र जुलानी खेड़ा, जाट शिक्षण संस्थान के प्रशासक अनिल बिढाण, बीडीपीओ तरुण कुमार, ग्राम सचिव सुनील कुमार, बालू गौशाला प्रधान मोनी बालू ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


अध्यक्ष दीप मलिक ने कहा कि ग्रामीण विकास को लेकर वे लगातार कार्य कर रहे हैं। सरपंच नरेंद्र जुलानी खेड़ा कहा कि इन पुस्तकालयों से आने वाली पीढ़ियां शिक्षित होकर देश के विकास में योगदान देंगी। उन्होंने इसके लिए जिप चेयरमैन दीप मलिक, जाट शिक्षा समिति के प्रशासक तहसीलदार डा. अनिल बिढान का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दीप मलिक ने जाट कॉलेज में 26 अक्तूबर को राज्य युवा उत्सव में यह पुस्तकालय बनाने की घोषणा की थी। मलिक ने मात्र 70 दिनों में घोषणा पर कार्य करते हुए यह साबित किया कि वे इस पर खरा उतरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed