{"_id":"643b0208364973c2c005b9d6","slug":"dfsc-will-also-buy-in-kalayat-kaithal-news-c-18-1-knl1012-92726-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत में डीएफएससी भी करेगी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत में डीएफएससी भी करेगी खरीद
Sun, 16 Apr 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
कलायत। अनाज मंडी में हैफेड व वेयर हाउस के अलावा अब डीएफएससी भी गेहूं की खरीद करेगी। अनाज मंडी के पूर्व प्रधान व पार्षद विजेंद्र सहारण कौलेखां ने कलायत मंडी में एक अन्य खरीद एजेंसी डीएफएससी की नियुक्ति करने पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार प्रकट किया है।
विजेंद्र ने बताया की कलायत मंडी में तीन दिन हैफेड व तीन दिन वेयर हाउस ने गेहूं की खरीद की जा रही है। एजेंसियों ने खरीद तो तीन तीन दिन की जा रही है पर केवल दो ही एजेंसी होने के कारण मंडी में बारदाने व गेहूं के उठाव की समस्या महसूस की जा रही थी। उन्होंने बताया की समस्या को लेकर वे प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मिले। समस्या सुनने के बाद चौटाला ने तत्काल प्रभाव से कलायत की अनाज मंडी में खरीद के लिए एक और सरकारी एजेंसी डीएफएससी की नियुक्ति के आदेश कर दिए।
तीसरी खरीद एजेंसी के मंडी में आ जाने के बाद निश्चित तौर पर खरीद, बारदाने व खरीदी गई गेहूं की उठाव की समस्या से व्यापारियों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर राममेहर जुलानीखेड़ा, सुरेंद्र ढुंडवा, माया मौण, राजा सहारण, जोरा मटौर, सतबीर उझाना, कृष्ण कुमार व अन्य व्यापारी मौजूद रहे। मार्केट कमेटी सचिव अरविंद श्योकंद ने बताया कि यह एजेंसी सोमवार व मंगलवार को अनाज मंडी से गेहूं की खरीद करेगी।