फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees worshiped Mother Chandraghanta and made wishes, cheers started.

Kaithal News: भक्तों ने मां चंद्रघंटा की आराधना कर मांगी मन्नतें, लगे जयकारे

Sun, 06 Oct 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 06 Oct 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Devotees worshiped Mother Chandraghanta and made wishes, cheers started.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल, सीवन। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने मां चंद्र घंटा की पूजा-अर्चना की। नवरात्र पर्व को लेकर श्रद्धालुओं की ओर से उपवास रख मां की आराधना की जा रही है। शनिवार को भी शहर के प्राचीन बड़ी देवी, कोठी देवी स्थित छोटी देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में मां के भक्तों की भारी भीड़ जुटी।

नवरात्र पर्व के तीसरे दिन सीवन के श्री राम मंदिर में सत्संग आयोजित किया गया। इस सत्संग में पंडित विरेंद्र पांडे ने मां की महिमा का बखान किया। पंडित विरेंद्र पांडे ने बताया कि मां चंद्र घंटा माता दुर्गा के नौ रूपों में से एक हैं, जो तीसरा रूप है। उनके इस रूप की पूजा करने से भक्त को अद्भुत शक्ति, साहस, और शांति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन


मां चंद्र घंटा का स्वरूप बहुत ही दिव्य और अद्वितीय है। उनके मस्तक पर आधा चंद्रमा होता है, जो घंटा के आकार का होता है, इसीलिए इन्हें चंद्र घंटा कहा जाता है। इनका वाहन सिंह है और ये दस हाथों में विभिन्न अस्त्र-शस्त्र धारण करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रूप मां दुर्गा का शांतिपूर्ण और सौम्य, लेकिन रौद्र रूप भी है, जो भक्तों को कष्टों से मुक्ति दिलाने वाला है। कहा कि मां चंद्र घंटा की पूजा करने से साधक को आंतरिक शक्ति और आत्मबल प्राप्त होता है।

उन्हें मानसिक शांति, समृद्धि और सुरक्षा का आशीर्वाद मिलता है। मां चंद्र घंटा को शांति और न्याय की देवी भी माना जाता है, जो अपने भक्तों को भयमुक्त करती हैं और हर प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करती हैं। उन्होंने कहा कि इस दिन साधक खासतौर पर मां के इस रूप की उपासना करते हैं और उन्हें दूध से बने व्यंजनों का भोग अर्पित करते हैं।


मां चंद्र घंटा की पूजा के लिए साधक श्वेत या लाल रंग के वस्त्र पहनते हैं, क्योंकि ये रंग शांति और ऊर्जा के प्रतीक माने जाते हैं। मां चंद्र घंटा की उपासना से व्यक्ति के जीवन में सुकून, सफलता और साहस का संचार होता है और वह हर प्रकार की बुरी शक्तियों से मुक्त हो जाता है। इस अवसर पर विनेश मेहता, वीना मेहता, राजीव मिढा, राजेंद्र, सन्नी, धीरज, ऊषा, रानी, सोनिका, गीता व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed