श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति सीवन की ओर से प्रतिदिन प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। समिति के प्रधान संजय आहूजा शंटी ने बताया कि वीरवार को प्रभात फेरी बाहर वाली माता सेवा समिति की तरफ से माता मंदिर में निकाली गई। भगवान श्री कृष्ण की पालकी सुबह श्री कृष्ण कृपा मंदिर से निकली तो इसके साथ चल रहे श्रद्धालु भजनों पर नाच कर अपनी खुशी व्यक्त की। जब पालकी बाहर वाली माता मंदिर में पहुंची, वहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने पालकी पर पुष्प वर्षा की। पूर्व प्रधान सुरेश सरदाना राजू, केवल कृष्ण मिड्ढा, राजीव, सन्नी, सतीश, रघुबीर, साहिल, संजीव, हरिकिशन तनेजा, हरदीप नागपाल, रजनी नागपाल, गीतू आहूजा, उषा चौधरी, उषा मिड्ढा व सोनिया मिड्ढा मौजूद थे। संवाद