फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees danced on Shyam Nachangi Barabar Tere Bansi Nu Lawale Ghungru.

Kaithal News: श्याम नचांगी बराबर तेरे बंसी नूं लवाले घुंगरू पर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced on Shyam Nachangi Barabar Tere Bansi Nu Lawale Ghungru.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही प्रभात फेरियों के क्रम में रविवार की प्रभातफेरी मनीष अरोड़ा की ओर से श्री कृष्ण कृपा मन्दिर में संपन्न हुई। सुबह के समय श्रद्धालु ठाकुर की ध्वजा लेकर श्रद्धालु भजन गाते हुए मनीष अरोड़ा के निवास से मंदिर में पहुंचे जहां पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान युवराज आहूजा के भजन ‘सुन ले कन्हैया अर्ज हमारी तारो ना तारो ये है मर्जी तुम्हारी, समीर नागपाल के भजन श्याम नचांगी बराबर तेरे बंसी नूं लवाले घुंगरू’ पर श्रद्धालु जमकर झूमे।

इस अवसर पर श्री कृपा बिहारी जी के मंगलमय दर्शन पा कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। वहीं भजन गायकों ने भजनों के माध्यम से समा बांध दिया। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के प्रधान संजय आहुजा ने बताया कि रोजाना भक्तों की संख्या बढ़ रही है और साथ ही भक्तों का भाव भी बढ़ रहा है। सोमवार की प्रभातफेरी इंद्रजीत मदान के निवास पर होगी। इस अवसर पर गोल्डी अरोड़ा, खुशवंत, सन्नी आहुजा, कमल चावला, छोटू, संजय आहूजा, शुभम रहेजा, धीरज गंभीर, राजीव मिड्ढा व अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed