फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees are troubled by the plight of the street of Durga Mandir

Kaithal News: दुर्गा मंदिर की गली की दुर्दशा से श्रद्धालु परेशान

Sat, 03 May 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 03 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Devotees are troubled by the plight of the street of Durga Mandir
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। वार्ड नंबर आठ स्थित दुर्गा मंदिर को जाने वाली गली की दुर्दशा से श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं। आलम यह है कि इस गली से पैदल भी कोई नहीं गुजर सकता। वीरवार को कई श्रद्धालुओं को गली की दुर्दशा के कारण मंदिर जाने से पहले ही वापस लौटना पड़ा।

दुर्गा मंदिर को जाने वाली यह गली कुछ माह पहले ही बनी थी, लेकिन पेगा मार्ग पर नए जलकर के निर्माण कार्य को लेकर बन रहे टैंकों की मिट्टी लेकर ओवरलोड डंपर यहां से गुजरते हैं। इससे यह गली पूरी तरह नष्ट हो चुकी है और सरकारी अस्पताल के साथ-साथ का नाला भी पूरी तरह टूट चुका है।
विज्ञापन


वीरवार को हुई बारिश के बाद गली से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। वार्ड नंबर आठ के अंदर लोगों के वाहन घरों में ही रह गए क्योंकि गली से लोगों को पैदल ही बाहर जाना पड़ा। कई श्रद्धालु सुबह मंदिर जाने से भी वंचित रह गए, क्योंकि गली से एक कदम भी पैदल चलने का रास्ता नहीं रहा। लोगों ने मांग की है कि इस ओवरलोड डंपरों को यहां से आने पर रोक लगाई जाए इनको पीछे से ही जींद मार्ग की तरफ भेजा जाए वरना फिर वह खुद विरोध करने पर मजबूर होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

असंध-कैथल मुख्य मार्ग पर सड़क टूटी, हो रही परेशानी
राजौंद। असंध-कैथल मुख्य मार्ग पर नगर में आए दिन टूटी सड़क से वाहन चालकों के साथ आमजन परेशानी बनी हुई है। दुकानदारों ने बताया कि जगह-जगह टूटी हुई सड़क के कारण आए दिन कोई न कोई वाहन धसना यहां की अब आम बात होती जा रही है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसका खामियाजा वाहन चालकों को अपने वाहन तुड़वाकर भुगतना पड़ रहा है। इसके साथ उनका धंधा भी चौपट होकर रह गया है, क्योंकि जब भी सड़क पर कोई वाहन धंसता है तो रास्ता बंद हो जाता है। जिससे उनकी ग्राहकी पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में आम नागरिक व वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। बार-बार सड़क की मरम्मत के लिए कहा गया लेकिन संबंधित विभाग इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। जबकि लोगों कहना है कि इस समस्या को लेकर शासन व प्रशासन तक गुहार लगाई जा चुके है, लेकिन फिर भी सड़क की कोई सुध लेने वाला नहीं है। दुकानदारों ने मांग करते हुए कहा कि इस टूटी फूटी सड़क की मरम्मत करवाकर उन्हें इस समस्या से छुटकारा दिलाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed