फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Development work worth crores will be done in rural areas

Kaithal News: ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों से होंगे विकास कार्य

Sat, 23 Dec 2023 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 23 Dec 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
Development work worth crores will be done in rural areas
गुहला/चीका। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव सुलतानिया व माजरी में कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विधायक ईश्वर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हर वर्ग के लोगों तक सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है। अब सरकार की योजना लोगों के घर द्वार पर मिल रही है, जिससे ग्रामीणों में काफी खुशी भी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि गांव सुलतानिया में छह लाख 29 हजार रुपये से श्मशान घाट की गली, लगभग 10 लाख रुपये की धनराशि से स्कूल से गुगामाड़ी वाली गली की रिपेयर का कार्य, 56 लाख 26 हजार रुपये से गुहला खरका रोड से सुलतानिया सड़क निर्माण कार्य, एक करोड़ 39 लाख रुपये की धनराशि गांव में ट्यूबवेल व पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। विधायक ने गांव सुलतानिया के डेरा बाजीगर स्कूल में 20 लाख 61 हजार रुपये से हो रहे विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। गांव सुल्तानिया में आठ लाख 20 हजार रुपये की लागत से बनी इंडोर जिम का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव माजरी में चार लाख 90 हजार रुपये की लागत से आंबेडकर मूर्ति वाली गली, चार लाख 95 हजार रुपये की धनराशि से मेन रोड से सीएनजी प्लाट तक रास्ते का निर्माण कार्य, गांव में पीने के पानी की पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिस पर दो करोड़ 27 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। गांव में तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ 35 लाख रुपये की धनराशि मंजूर करवाई गई है।

विधायक ने गांव माजरी के स्कूल में 27 लाख 20 हजार रुपये की लागत से हो रहे विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। विधायक ने गांव माजरी में छह लाख 73 हजार रुपये से बनी ई लाइब्रेरी का उद्धाटन भी किया। इस अवसर पर पिंकी रानी, राजेश पिंटू, डॉ. ओमताराम, बैसाखी राम, सूरताराम, बलवान सिंह, मामू राम, बलवान सिंह, रोबिन कुमार, सुभाष कुमार, कर्मजीत कौर, ईश्वर कुमार, चलती देवी, श्याम सिंह, आत्माराम, पालाराम, सतनाम सिंह, अवतार सिंह, बलजिंदर सिंह, सिमरजीत सिंह, गुरमुख सिंह, अवतार सिंह, लाल सिंह, गुरविंद्र सिंह, केवल सिंह व सोहन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed