{"_id":"6553ce47b17764e309080b1e","slug":"development-work-will-be-done-in-legalized-colonies-kaithal-news-c-245-1-kht1001-7111-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वैध हुईं कॉलोनियों में होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वैध हुईं कॉलोनियों में होंगे विकास कार्य
Wed, 15 Nov 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर में अवैध से वैध हुई 20 कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को नगर परिषद की तरफ से जल्द ही मुलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इन कॉलोनियों में जल्द ही विकास कार्य शुरू होंगे। विकास कार्य करवाने के लिए नगर परिषद ने सरकार के पास सात करोड़ रुपये का एस्टीमेट भेजा है।
सरकार ने हाल ही में 33 में 20 कॉलोनियों को वैध किया र्है। वैध होने के बाद इन कॉलोनियों में अब नए सिरे से सीवरेज और पीने के पाइपलाइन से लेकर गलियों व सड़कों का निर्माण किया जाएगा। सीवरेज और गलियों का निर्माण जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किया जाना है। गलियों, सड़कों का निर्माण व स्ट्रीट लाइटें नगर परिषद की तरफ से लगाई जाएंगी। इस समय इन कॉलोनियों में न तो सीवरेज व पेयजल पाइपलाइन की उचित व्यवस्था है और न ही पक्की गलियों का निर्माण हुआ है।
सरकार की तरफ से वैध की गई 20 कॉलोनियों में पेयजल व सीवरेज डालने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये का एस्टीमेट पहले ही भेज चुका है। अब जैसे ही मुख्यालय की तरफ से इस एस्टीमेट के बजट को पास किया जाएगा तो वैध हुई कॉलोनियों में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अब इन कॉलाेनियों में विकास कार्य करवाने के लिए नगर परिषद ने भी सरकार के पास करीब सात करोड़ रुपये का एस्टीमेट भेज दिया है।
विज्ञापन
नगर परिषद कैथल के एक्सईएन रवि ओबराय ने बताया कि वैध हुई 20 कॉलोनियों में विकास कार्य करवाने के लिए सात करोड़ रुपये का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा है। इसके अलावा जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से कॉलोनियों में सीवरेज और पाइपलाइन का निर्माण कार्य करवाया जाना है। इस कार्य के शुरू होने के बाद नगर परिषद भी कार्य पूरा करवा देगा।
वैध हुई इन 20 कॉलोनियों में होने है विकास कार्य
पंथ नगर, अमृतसरिया डेरा, शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-2, रणधीर कॉलोनी फेस-1, डिफेंस कॉलोनी एक्सटेंशन-1, शहीद भगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन, अर्जुन नगर एक्सटेंशन- 1, ऑक्सफोर्ड स्कूल कॉलोनी, शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-3, शहीद भगत सिंह एक्सटेंशन फेस, जनकपुरी एक्सटेंशन-1, जनकपुरी एक्सटेंशन-3, जीवन राइस मिल के पीछे वाली कॉलोनी, हेरिटेज स्कूल के पास, मायापुरी कॉलोनी एक्सटेंशन, ओशाे पुरम विस्तार, सच कैंटीन के पीछे वाली कॉलोनी, ओशो पुरम, राधा स्वामी सत्संग भवन- 2 कॉलोनी के पास, कपिल नगर काॅलोनी
भाजपा सरकार के शासनकाल में कैथल विकास की नई बुलंदियां छू रहा है। शहर में कई कॉलोनियों को वैध करवाया गया है। इसके साथ ही शहर की सीमा में बसी आठ कॉलोनियों को एनडीसी पोर्टल में भी वैध करवाया गया है। इससे शहर के लोगों को काफी राहत मिल रही है। प्रयास है कि शहर में विकास की कोई कमी न रहे। - सुरभि गर्ग, अध्यक्ष नगर परिषद