फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Development plan for Kyodak Village

प्रशासन ने शुरू की क्योड़क के विकास की प्लानिंग

Thu, 25 Jun 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Thu, 25 Jun 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के गोद लेने के बाद अब क्योड़क अधिकारियों की नजर में आ गया है। प्रशासन ने गांव की पूरी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस तरह से गांव सांघन के विकास की प्लानिंग की गई है। उसी तर्ज पर गांव क्योड़क के विकास का प्लान तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार में क्योड़क मेें विकास हुआ और इसे आदर्श गांव का दर्जा दिया गया। अब भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री ने गांव को गोद लिया है। अधिकारियों ने सरकारी आदेशों का इंतजार किए बिना ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीसी ने अधिकारियों को गांव के बारे में पूरी जानकारी जुटाने के आदेश दिए हैं। गांव की जनसंख्या, गांव का एरिया, कच्ची एवं पक्की गलियों की स्थिति, चौपालाें की स्थिति, गांव में सरकारी भवनों, पीने के पानी, स्वास्थ्य, पानी की निकासी, तालाबों की स्थिति से लेकर सभी तरह की जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


डीसी केएम पांडुरंग ने बताया कि अभी सरकार ने कोई विशेष आदेश नहीं दिए हैं। प्रशासन ने गांव के विकास की प्लानिंग शुरू कर दी है। पता करवाया जा रहा है कि वहां क्या-क्या समस्याएं हैं। इसके अलावा सांसद आदर्श ग्राम योजना की तर्ज पर गांव के विकास का प्लान तैयार करने के लिए कहा गया है। अधिकारी फिलहाल आवश्यक जानकारी जुटा रहे हैं। जैसे ही सरकार के आदेश मिलेंगे। उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की होगी तरक्की
शहर से करीब 9 किलोमीटर दूर स्थित गांव में मुख्यमंत्री द्वारा गोद लिए जाने के बाद खुशी की लहर है। गांव वासी भाजपा के जिला प्रधान राजपाल तंवर ने बताया कि गांव के लोगाें में इस बात की खुशी है कि मुख्यमंत्री ने क्योड़क को गोद लिया है। अब यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं विकास के द्वार खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed