{"_id":"58addf4e4f1c1b6f1cb23766","slug":"development-city-fund-release-nagar-parishad-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को मिलेंगी तीन धर्मशालाएं, चार कम्यूनिटी सेंटर और दो बड़े नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को मिलेंगी तीन धर्मशालाएं, चार कम्यूनिटी सेंटर और दो बड़े नाले
ब्यूरो कैथ्ाल
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
सतलोक आश्रम में कम्यूनिटी सेंटर बनाया जाएगा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने नगर परिषद के माध्यम से शहर में 5 करोड़ 19 लाख रुपये की राशि से विकास कार्यों के लिए प्रशासनिक अनुमति दे दी है। जिसके लिए राशि जारी होते ही टेंडर अलॉट कर दिए जाएंगे। इस राशि से शहर की 60 से ज्यादा सड़कें व गलियों का निर्माण होगा। वहीं शहर में 3 धर्मशालाएं, 4 कम्यूनिटी सेंटर सहित दो बड़े नाले भी शामिल हैं। लोगों को ये कार्य होने पर बड़ी राहत मिलेगी।
शहर के सभी वार्डों में हैं गलियों सहित सड़कों व नालों के निर्माण की मांग
शहर में लगभग सभी वार्डों में गलियों, सीवरेज, नालों सहित कई तरह की समस्याएं हैं। पार्षदों द्वारा भी समय-समय पर इस बारे में आवाज उठाई जा रही है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कैथल में आयोजित रैली में शहर में विकास के लिए 5 करोड़ रुपये की ग्रांट देने का एलान किया था। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी राव सुरेंद्र सिंह सहित नगर परिषद चेयरमैन ने वार्डों में जाकर लोगों से समस्याएं जानकर विकास कार्यों की लिस्ट तैयार की थी।
सरकार ने दी 5 करोड़ 19 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति
नगर परिषद द्वारा कैथल के डीसी के माध्यम से भेजी गई विकास कार्यों की सूची पर प्रशासनिक अनुमति की मोहर लग गई है। पिछले सप्ताह परिषद को भेजे पत्र में विभाग के डायरेक्टर ने यह जानकारी दी। अब इसके लिए ग्रांट जारी होते ही टेंडर अलॉट कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बनेंगी तीन धर्मशालाएं
इस राशि से शहर में विश्वकर्मा धर्मशाला, माता गेट पर धर्मशाला सहित प्रजापति धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। साथ ही ओढ बस्ती, विश्व हिंदू परिषद कार्यालय के अलावा सतलोक आश्रम में कम्यूनिटी सेंटर बनाया जाएगा। ब्राह्मण धर्मशाला की चारदीवारी सहित कई गलियां व सड़कें बनाई जाएंगी।
सेक्टर 20 के पार्क में बनेगा गजीबो
सेक्टर 20 के ग्रीन पार्क में गजीबो बनाया जाएगा। साथ ही आरसीसी की बेंच लगाई जाएंगी। वहीं सेक्टर 19 के पार्क की 24 लाख रुपये की लागत से बाउंड्री वॉल, ग्रिल व गेट लगाए जाएंगे।
सिरटा रोड पर बनेगा 52 लाख रुपये की लागत से कवर्ड नाला
इस राशि में से सिरटा रोड पर 52 लाख रुपये की लागत से बिजली विभाग के कार्यालय के सामने से लेकर खनौरी बाईपास तक कवर्ड नाला बनाया जाएगा। इस नाले के बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। यह ऊपर से कवर भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री द्वारा समान विकास की नीति के तहत मिली ग्रांट, शीघ्र होगा काम शुरू
वरिष्ठ भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा पूरे प्रदेश में समान विकास करवाया जा रहा है। उन्होंने कैथल रैली में शहर को 5 करोड़ रुपये की राशि देने का एलान किया था। जिसके लिए अब प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। वार्डों में जाकर लोगों की समस्याएं जानीं गई थीं। अब इन समस्याओं का समाधान होगा। शहर के विकास के लिए कई ओर प्रोजैक्ट्स पर विचार किया जा रहा है।
नगर परिषद के एमई राजकुमार शर्मा ने बताया कि विभाग से करीब 28 प्रोजैक्ट्स के तहत विकास कार्याें की प्रशासनिक अनुमति दे दी गई है। ग्रांट जारी होते ही इन पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
परिषद के अध्यक्ष यशपाल प्रजापति ने कहा कि शहर में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। पार्षदों के सहयोग से इस ग्रांट के अलावा अन्य समस्याओं को लेकर प्रोजैक्ट्स तैयार किए जा रहे हैं।