फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devban's daughter Mansi was honored

Kaithal News: देवबन की बेटी मानसी को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Devban's daughter Mansi was honored
देवबन में प्रतिभा सम्मान अभियान के तहत मानसी को सम्मानित करते हुए कन्या शक्ति मिशन फाउंडेशन के - फोटो : चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज पर निकला घड़ियाल।
राजौंद। गांव देवबन की होनहार छात्रा मानसी जागलान ने 10वीं कक्षा की परीक्षा में 500 में से 497 अंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। मानसी ने कैथल जिले में प्रथम स्थान और हरियाणा प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मानसी की इस उत्कृष्ट सफलता पर कन्या शक्ति मिशन फाउंडेशन की ओर से प्रतिभा सम्मान अभियान के तहत उसे सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गांव में खुशी का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने मानसी की उपलब्धि की सराहना की। फाउंडेशन के चेयरमैन राजकुमार सिसला ने कहा कि मानसी की यह सफलता अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। मानसी की यह उपलब्धि न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। ऐसी प्रतिभाशाली बेटियां समाज के लिए प्रेरणा बनती हैं और अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने का हौसला देती हैं। इस मौके पर फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव राजकुमार मुन्नारेहड़ी प्रदेश सचिव खुशवंत सिंह बंदराना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश चंद सिरसवाल, पूर्व सरपंच संजीव सिकंदर खेड़ी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव राजौद जिलाध्यक्ष सरपंच दिनेश मौजूद रहे।

देवबन में प्रतिभा सम्मान अभियान के तहत मानसी को सम्मानित करते हुए कन्या शक्ति मिशन फाउंडेशन के

देवबन में प्रतिभा सम्मान अभियान के तहत मानसी को सम्मानित करते हुए कन्या शक्ति मिशन फाउंडेशन के - फोटो : चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज पर निकला घड़ियाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed