फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Destitute animals roaming on main roads become a problem

Kaithal News: मुख्य सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु बने परेशानी

Tue, 26 Nov 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 26 Nov 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Destitute animals roaming on main roads become a problem
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/राजौंद। शहर में घूम रहे बेसहारा गोवंश लोगों के लिए परेशानी और जाम का सबब बने हुए हैं। इन पशुओं के शहर की सड़कों पर घूमने से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी होती है।

राजौंद नगर की मुख्य सड़कों पर घूम रहे गोवंश व अन्य बेसहारा पशु लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। आलम यह है कि बेसहारा पशु दिन ढलने के साथ ही सड़कों पर जमा होना शुरू हो जाते हैं। जिससे सड़कों पर आवाजाही बिल्कुल बंद हो जाती है। रात के समय वाहन चालकों का सड़कों से गुजरना किसी खतरे से खाली नही होता।
विज्ञापन


वहीं गोवंशो की लड़ाई से भी अक्सर लोग घायल हो जाते है। शहर की कई सड़कों पर स्ट्रीट लाइट उचित व्यवस्था नहीं होने से अंधेरा छाया रहता है और रात में बेसहारा पशुओं की संख्या भी सड़कों पर बढ़ जाती है। ऐसे में हादसों का खतरा बढ़ जाता है और कई बार जाम भी लग जाता है। ग्रामीणों ने भी संबंधित विभाग से इस समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निवासी रामदिया, रामफल, बीरभान, रामकुमार, पवन, डा श्याम राणा ने बताया कि रात के समय सभी गोवंश व बेसहारा पशु सड़कों के बीचों बीच बैठे होते हैं और सामने से आने वाले वाहन चालकों को दिखाई ही नहीं देते हैं।

इससे कई बार दुर्घटना का भी अंदेशा बना रहता है। सड़कों व गलियों में घूम रहे आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए प्रशासन को भी अवगत करवाया

गया लेकिन इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा।

सड़क के बीचोंबीच बैठे गोवंश व अन्य आवारा पशु से वाहन चालक तो क्या पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी रास्ता नहीं बचता। जब इन पशुओं को रास्ते से हटाने का प्रयास किया जाता है तो वह मारने को आते हैं। जिससे पीछा छुड़ाना भी कई बार मुश्किल हो जाता है।इन लोगों ने कहा कि उन लोगों की विशेष तौर पर पहचान होनी चाहिए, जो इन पशुओं को सड़कों पर खुला छोड़ जाते हैं। प्रशासन को उनके विरुद्ध कार्यवाही करनी चाहिए। लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सड़कों पर घूम रहे गो वंश व आवारा पशुओं पर रोक लगाई जाए।

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर टेप

कैथल। थाना यातायात पुलिस की टीम ने सोमवार को सड़कों पर आने-जाने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए हैं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी राजेश कालिया के दिशा-निर्देशों पर डीएसपी ट्रैफिक सुशील कुमार के नेतृत्व में थाना प्रबंधक यातायात सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने बस स्टैंड पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए। इस मौके पर आरटीओ से मेघराज, अजय, मददगार सेवा समिति व हेल्पिंग हैंड से राजू, गौरव, मोहित शामिल रहे।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रात के समय अपने वाहन के खराब होने व अन्य किसी भी स्थिति में वाहन को सड़क पर खड़ा ना करके सड़क से नीचे खड़ा करें, ताकी कोई अप्रिय घटना घटित ना हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed