{"_id":"67b38fc9c85ab6cddb0ec093","slug":"deport-bail-jumper-accused-rohit-arrested-kaithal-news-c-18-1-knl1004-583955-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डिपोर्ट बेल जंपर का आरोपी रोहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डिपोर्ट बेल जंपर का आरोपी रोहित गिरफ्तार
Tue, 18 Feb 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अमेरिका से डिपोर्ट होकर रविवार देररात को लौटे बेलजंपर खेड़ी गुलाम अली निवासी आरोपी रोहित को सीवन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रोहित पर वर्ष 2021 दौरान खेड़ी गुलाम अली गांव में झगड़े का आरोप था। इस मामले में बेलजंपर आरोपी रोहित न्यायालय में पेश न होकर अमेरिका में डंकी के रास्ते चला गया था।
अब इस खेड़ी गुलाम अली निवासी आरोपी रोहित को थाना सीवन प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह की अगुवाई में एचसी प्रदीप की टीम ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी रोहित पर छह जून 2021 को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जमीन विवाद में अन्य व्यक्तियों पर हमला करके चोटें मारने का आरोप है। इस बारे में थाना सीवन में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, परंतु आरोपी न्यायालय से जमानत हासिल करके दोबारा न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। जिसे माननीय न्यायालय ने चार मई 2024 को पीओ घोषित कर दिया था। रोहित अक्टूबर 2022 में इंग्लैंड गया था, जो बाद में जनवरी 2025 में अमेरिका चला गया। जो अभी अमेरिका से डिपोर्ट हुआ है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जिसे माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन