{"_id":"646fba675a92f97bb80cf624","slug":"department-will-make-tree-guard-by-planting-saplings-kaithal-news-c-18-1-131826-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पौधे लगाकर ट्री गार्ड बनवाएगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पौधे लगाकर ट्री गार्ड बनवाएगा विभाग
Fri, 26 May 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 26 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
कैथल। वन विभाग ने जिले के कई गांवों में तालाबों के सौंदर्यीकरण व वहां आने जाने वाले लोगों को राहत देने के लिए किनारों पर पौधे लगाने और उनके ट्री गार्ड बनाने की दिशा में कदम उठाया है। इसके तहत सरस्वती, पूंडरी और कैथल रेंज में वन विभाग की ओर से गांवों में बने तालाबों के किनारे पौधे लगाए जाएंगे।
वन विभाग ये पौधे लगाने के साथ-साथ विभाग इनके संरक्षण और देखरेख के लिए ईंटों के ट्री गार्ड भी बनवाएगा। तीनों रेंज के करीब 25 गांवों में बने तालाबों पर 250 के करीब पौधे लगाने और उनके ट्री गार्ड बनवाने का विभाग ने लक्ष्य रखा है। इसके लिए रेंज स्तर के अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों को पत्राचार के लिए सूचित किया है।
हालांकि अभी तक इस बात का निर्धारण नहीं किया है कि किस गांव में कितने पौधे लगाए जाएंगे, लेकिन जहां पौधे लगाने की अत्यंत आवश्यकता है, विभाग उन गांवों के तालाबों का चयनित कर पौधे लगाएगा और ट्री गार्ड बनवाएगा। पौधे छायादार लगाए जाएंगे, ताकि तालाबों का सौंदर्यीकरण तो हो ही, साथ में वहां आने जाने वाले लोगों को शीतल छाया मिल सके।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गांवों के तालाबों में रोजाना सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अपने पालतू मवेशियों को पानी पिलाने और नहलाने के लिए ले जाते हैं। गर्मी के मौसम में उन्हें बैठने के लिए छाया की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। तालाबों के किनारे छाया मिलने से लोगों को काफी लाभ होगा।
जिला वन अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि विभाग ने पौधे लगाने और उनके ईंटों के ट्री गार्ड बनवाने की कार्ययोजना तैयार कर ली है। जल्द ही इसे लेकर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विभाग के रेंज अधिकारियों को भी इस संबंध में अवगत करवाया गया है कि वे अपने क्षेत्र में गांवों के तालाबों की स्थिति पता लगाएं। जहां जरूरत हो वहां पौधे लगाए जाएंगे।