{"_id":"615b5a7b8ebc3ef8c379510a","slug":"dengue-outbreak-increased-five-confirmed-six-other-suspects-kaithal-news-knl854558104","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का प्रकोप बढ़ा, पांच की पुष्टि, छह अन्य संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का प्रकोप बढ़ा, पांच की पुष्टि, छह अन्य संदिग्ध
विज्ञापन
कैथल। जिले में डेंगू का प्रकोप और ज्यादा गंभीर रूप ले रहा है। रोजाना मिलने वाले डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी रही है। सोमवार को पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है वहीं छह संदिग्ध मरीज बताए गए हैं। इनमें से कैथल शहर में डोगरा गेट, माता गेट, चंदाना गेट, नेहरू गार्डन कॉलोनी, लखनऊ मोहल्ला व प्रताप गेट के पास एक-एक मरीज बीमार पाया गया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में गांव नौच, सीवन, मुन्ना रेहड़ी, राजौंद व कलायत क्षेत्र के एक गांव में एक-एक व्यक्ति बीमारी से पीड़ित पाया गया।
जिले में अब तक मिले मरीजों की संख्या 46 हो गई है, जिनमें से 32 ठीक हो चुके हैं। अब 14 व्यक्ति डेंगू से पीड़ित हैं। इनमें से पांच मरीज अस्पताल में दाखिल हैं, जबकि नौ मरीज अस्पताल के बाहर रहकर ओपीडी और अन्य प्रकार से इलाज करवा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले में 336 व्यक्तियों की डेंगू के लक्षणों के आधार पर जांच की गई है। सोमवार को भी 51 व्यक्तियों की डेंगू के लिए जांच की गई। सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहुजा ने बताया कि संदिग्ध मरीजों की जांच होगी। जांच के आधार पर ही पता लग पाएगा कि इन्हें डेंगू है या अन्य प्रकार का बुखार है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीमारी से बचाव के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।