{"_id":"66ca64970ad4fcb3cd07ae54","slug":"dengue-knocked-two-patients-found-infected-kaithal-news-c-18-1-knl1004-459914-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डेंगू ने दी दस्तक, दो मरीज मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डेंगू ने दी दस्तक, दो मरीज मिले संक्रमित
Sun, 25 Aug 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 25 Aug 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मौसम की करवट के साथ ही डेंगू की दस्तक शुरू हो गई है। जिले में शनिवार को सीजन में एक साथ दो केस मिले हैं। सीवन और जाजनपुर के दोनों पीड़ितों को जिला नागरिक अस्पताल में बनाए गए डेंगू के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवाया गया है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष डेंगू के 118 संक्रमित केस मिले थे। अब डेंगू के केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 238 टीमों का गठन किया गया है, जो लोगों को जागरूक कर रही हैं। इस पर स्वास्थ्य विभाग का कहना है संक्रमित मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है। यह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।
नौ हजार 876 घरों व दुकानों में की डेंगू के लार्वा की जांच ः स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को जिलेभर के नौ हजार 876 घरों व दुकानों में डेंगू के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 16 जगहों पर लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया। 15 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आज आएगी। अब तक 1702 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 1641 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। अब तक जिले में 10 लाख 14 हजार 844 घरों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक रविवार को ड्राई-डे के तौर पर मनाने की हिदायतें जारी की हैं। अब तक जिले भर के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में 69 हजार 852 लोगों को बुखार मिला है। जिनके रक्त के नमूने लेकर जांच की गई है।
घर के आसपास या घर के अंदर पानी न जमा होने दें। कूलर में अगर पानी है, तो उसमें केरोसिन तेल डालकर रखें। इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है। पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढक कर रखें। इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। शनिवार को मिले डेंगू मरीजों को सामान्य अस्पताल में डेंगू वार्ड में दाखिल करवाया गया है। -डॉ. रेनू चावला, सिविल सर्जन