{"_id":"6467c61597b85cb49803dc44","slug":"demonstration-of-youth-to-get-cet-done-kaithal-news-c-18-1-126388-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीईटी करवाने के लिए युवाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीईटी करवाने के लिए युवाओं का प्रदर्शन
Sat, 20 May 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 20 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
कैथल। बेरोजगार युवकों और युवतियों ने शुक्रवार को सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) करवाने की मांग के संदर्भ में भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। आधे घंटे के प्रदर्शन के बाद बिना किसी को ज्ञापन दिए ये सभी लौट गए।
कैथल और आसपास के युवा सुबह भाजपा कार्यालय पहुंच गए और सरकारी नौकरी न मिलने पर नाराजगी जताई। इन नाराज युवाओं ने कहा कि सरकारी नौकरी पंचवर्षीय योजना बनकर रह गई है। आरोप लगाया कि जो भी सरकार आती है, रोजगारी देने का ढिंढोरा पिटती है और युवाओं की वोट ले लेती है। बाद में युवाओं को कौशल रोजगार व चार वर्षीय नौकरी का झुनझुना पकड़ा दिया जाता है। इसके बाद जो भर्ती होती है उनके पेपर रद्द कर दिए जाते हैं। युवाओं के पांच वर्ष ऐसे की सड़कों पर गुजर जाती है लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं मिलता।
युवा अरुण, विकास, राकेश, प्रदीप सोनू, प्रवीन, सोनिया, रेखा, पूजा व नीतू का कहना है कि चार सालों से सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं लेकिन अभी तक सरकार ने भर्ती नहीं निकाली। केवल ग्रुप डी की भर्ती ही पूरी हुई। उसके बाद की भर्ती के लिए हर बार पेपर रद्द हो रहे है। अब सरकार सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) ले रही है। इसमें चार गुणा बच्चे बुलाने की शर्त बताई जा रही है। देश में यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को भी कई गुणा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है लेकिन यहां तो एक ही राज्य की बात है।
विज्ञापन
नाराज युवाओं का कहना है कि बेरोजगारी के कारण युवा मजबूरन आत्महत्या कर रहे है। युवाओं ने मांग की है कि सरकार जल्द से युवाओं के लिए रोजगार का प्रावधान करे और जल्द से सीईटी एग्जाम लें। नाराजगी जताते हुए युवाओं ने करीब आधे घंटेतक प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बाद में घरों को लौट गए।