फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demonstration of Haryana Guest Teachers Association

Kaithal News: हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ का प्रदर्शन

Tue, 03 Oct 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 03 Oct 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Haryana Guest Teachers Association
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ ने सोमवार को मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के तहत सबसे पहले संघ के सदस्य हनुमान वाटिका में एकत्रित हुए। इसके बाद वे करनाल रोड से होते भाजपा के जिला कार्यालय कपिल कमल में पहुंचे। यहां पर अतिथि अध्यापकों ने नियमित करने की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुर्जर के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

राज्य वरिष्ठ उपप्रधान मास्टर सुभाष चंद और जिला प्रधान सुशील ढुल ने कहा कि 2013 में जब कांग्रेस सरकार में अतिथि अध्यापक दिल्ली जंतर मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे थे। उस समय के बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंडित रामबिलास शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु सहित भाजपा के कई नेता पहुंचे थे। इस दौरान इन सभी ने भाजपा की सरकार आने पर पहली कलम से अतिथि अध्यापकों को नियमित करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


यह घोषणा 2014 के चुनाव में घोषणा पत्र में डाली थी। राज्य कार्यकारिणी सदस्य विकास राविश और जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, जिला संगठन सचिव कृष्ण शर्मा कयोडक और जिला महासचिव ईशम सिंह करोडा ने सरकार पर अतिथि अध्यापकों का शोषण करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार नियमित अध्यापकों की तुलना में बगैर कोई सुविधा के एक तिहाई से भी कम वेतन देकर शोषण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन की अध्यक्षता संयुक्त रूप से जिला प्रधान सुशील ढुल, राज्य वरिष्ठ उपप्रधान मास्टर सुभाष चंद और राज्य कार्यकारिणी सदस्य विकास राविश ने की और मंच संचालन कलायत खंड प्रधान सुरेश बनवाला और जिला महासचिव ईशम सिंह करोडा ने किया। इस मौके पर दीपक आहुजा, सुरेश बनवाला, रवि कुमार, रूप चंद शास्त्री, अश्विनी शर्मा, राज सिंह गिल, जिला प्रैस प्रवक्ता सुशील हसपुरा, जिला संगठन सचिव रमेश सरदाना, कृष्ण, सुभाष किठाना, गुरनाम वजीर नगर, सुरेश, दयानंद मौण, कर्ण पुनिया, जिला प्रेस सचिव मनोज हुड्डा, सुखदेव, संजय, संजीव कयोडक, कृष्ण नैन, राजेश, धर्मेंद्र, राजबीर, रामफल जुलानी खेडा, ईश्वर कमल किशोर, अनूप बालू, पवन आदि मौजूद रह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed