{"_id":"62703b256bd08241fd168e6a","slug":"demonstration-of-farmers-for-not-getting-connection-kaithal-news-knl1068957188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन नहीं मिलने पर किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन नहीं मिलने पर किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन
13-केथल। टयूबवेल कनेक्शन न मिलने के विरोध में बिजली भवन परिसर में प्रदर्शन करते हुए किसान
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। जिले भर के करीब दो दर्जन से अधिक किसानों ने पिहोवा चौक स्थित विद्युत सदन में ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करने के बाद किसानों ने उपभोक्ता फोरम के चेयरमैन आरके शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
हरसौला सिसला, सिमौर नरड़ के किसान प्रदीप, किसान दर्शन राठी दीवाल, लछमन सजूमा, सुभाष, कृष्ण नौच, गुरपाल, जरनैल नौच, व रघुबीर ने कहा कि पिछले कई वर्षों से उन्होंने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए निगम में पैसे जमा करा रखे हैं, लेकिन उनको आज तक कनेक्शन नहीं मिला है। जब सरकार ने कनेक्शन देने ही है तो देरी क्यों हो रही है? उन्होंने कहा कि पहला नोटिस मार्च 2019 में हुआ, जिसके तहत 30 हजार रुपये बिजली निगम में भरने थे, लेकिन सरकार ने शर्त रखी कि पहले ट्यूबवेल लगवाओ पाइप लाइन बिछवाओ तब कनेक्शन मिलेगा। एक ट्यूबवेल लगवाने पर चार से पांच लाख खर्च, पाइप लाइन जिसका खर्च 12 और 13 हजार प्रति एकड़ और खेत में एक कमरा बनाने की भी शर्त रख दी।
ये सब शर्तें भी किसानों ने जैसे-तैसे पूरी की। इसके बाद विशेष कंपनी की मोटर लेने की शर्त रखी। जबकि इस कंपनी की मोटर कामयाब नहीं है, लेकिन फिर भी किसानों ने मोटर बुक करवा दी। इसके बावजूद भी कनेक्शन का देने का नाम नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगली फसल का टाइम आ चुका है, लेकिन सरकार मौन है। किसान ट्यूबवेल लगवा चुके हैं, दूसरे नोटिस के पैसे भी दे चुके हैं लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि अब एक और नया नोटिस निकाल दिया है। अब फव्वारा सिस्टम लगवाओ फिर कनेक्शन देने की बात कही है। इस संबंध में विद्युत निगम के अधीक्षक अभियंता कशिक मान ने कहा कि कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। विभागीय निर्देशानुसार कनेक्शन दिए जा रहे हैं।
उपभोक्ता फोरम के चैयरमैन ने सुनी समस्या
राजीव गांधी विद्युत सदन में बिजली निगम उपभोक्ता फोरम के चेयरमैन आरके शर्मा ने अधिकारियों के साथ लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान आठ शिकायतें आई, जिनमें से तीन को मौके पर ही समाधान कर दिया गया। पांच शिकायतों का निपटारा नहीं हुआ। इनमें मुख्य समस्या खेत के ट्यूबवेल कनेक्शन को लेकर रही। किसानों ने कहा कि ट्यूबवेल कनेक्शन लगवाने के लिए कई बार कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।
फोरम के चेयरमैन ने एसडीओ और एक्सईएन की भी ली बैठक फोरम के चेयरमैन ने सबसे पहले एसडीओ और एक्सईएन की बैठक ली। उसमें बिजली से संबंधित उपभोक्ताओं के बिजली बिल संबंधित जानकारी ली। निर्देश दिए किए जल्द से जल्द उपभोक्ताओं से रिकवरी करवाई जाए। रिकवरी अभियान को तेज किया जाए। बिजली उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाए। इस मौके पर एसई कशिक मान, एक्सईएन पूंडरी प्रदीप श्योकंद, गुहला एक्सईएन गौरव, एसडीओ संदीप, एसडीओ केशव, एसडीओ प्रिंस बूरा व नरेंद्र मौजूद रहे।

14-कैथल। अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए बिजली उपभोक्ता के चेयरमैन आर के शर्मा।- फोटो : Kaithal