फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demonstration of commission agents continues, memorandum will be given today

Kaithal News: आढ़तियों का प्रदर्शन जारी, आज देंगे ज्ञापन

Fri, 05 Apr 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 05 Apr 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of commission agents continues, memorandum will be given today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के बैनर तले पूरी आढ़त देने की मांग पर शहर की नई अनाज मंडी में आढ़तियों का प्रदर्शन वीरवार को चौथे दिन भी जारी रहा। चौथे दिन भी मंडी के आढ़तियों ने मार्केट कमेटी के कार्यालय में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अब आढ़ती शुक्रवार को अपनी मांगों के समर्थन में डीसी प्रशांत पंवार को लघु सचिवालय पहुंचकर मांग पत्र का एक ज्ञापन सौंपेंगे।

वीरवार को धरने की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अश्वनी शोरेवाला, नई अनाज मंडी प्रधान रामकुमार गर्ग, पुरानी अनाज मंडी प्रधान श्याम बहादुर खुरारियां, अतिरिक्त अनाज मंडी प्रधान सोहन ढुल ने की। वहीं, इस दौरान धरने पर इनेलो की ओर से पार्टी को समर्थन दिया।
विज्ञापन


इसमें पार्टी के जिला प्रधान राजा राम, रणबीर फौजी, अनिल तंवर, ऋषि राज राणा, सुरेंद्र पेगा, पवन शर्मा , अनिल सेठी, सतीश गर्ग, इंद्र पाई ने समर्थन दिया। उनके साथ में चेयरमैन राजीव लटका, पूर्व प्रधान श्याम लाल नौच, पूर्व चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़, रामनिवास मित्तल, जयवीर ढांडा, देशराज बंसल, कैलाश चंद, धनीराम गर्ग, कृष्ण शर्मा, रणधीर चहल, प्रेम जैन, जयकिशन मान, ईश्वर जैन, सुनील, राममेहर शर्मा, रामदेव मित्तल आदि आढती मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में अब तक 827.960 मीटि्रक टन सरसों की सरकारी खरीद हैफेड की ओर से की है। इसमें वीरवार को 192.500 मीटि्रक टन सरसों की खरीद की गई है। जिले में चार मंडियों में सरसों की खरीद की जा रही है।

आढ़तियों की ये हैं प्रमुख मांगें
n
फसलों की पूरी 2.50 प्रतिशत आढ़त देने की मांग।

n
फसलों का भुगतान किसान की सहमति के अनुसार आढ़ती या किसान के खाते में करने।

n
मार्केट कमेटी के लाइसेंस की अवधि जीएसटी की तरह असीमित होनी चाहिए, जब तक फर्म अपना कार्य बंद ना कर दे।

n
मार्केट कमेटी की लाइसेंस फीस एकमुश्त दो या तीन हजार रुपये होनी चाहिए।
राजौंद मंडी में हुई 218 क्विंटल सरसों की खरीद

राजौंद। राजौंद अनाज मंडी में वीरवार तक 218 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। वीरवार को खरीद एजेंसी हैफेड ने खरीद की। मार्केट कमेटी सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि सरकारी रेट 5650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जा रही है। 25 क्विंटल तक प्रतिदिन एक किसान की सरसों की खरीद होगी। उन्होंने किसानों से आवाह्नान किया है कि वह सरसों को सुखाकर लाएं ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी खरीद के समय न आए। इस दौरान मंडी एसोसिएशन के प्रधान महीपाल राणा, भीम शर्मा व किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed