{"_id":"6526f58f2de58c2f170b73a4","slug":"demonstration-of-angry-women-kaithal-news-c-18-1-knl1004-239827-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नाराज महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नाराज महिलाओं का प्रदर्शन
Thu, 12 Oct 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। अनाज मंडी के बाहर आवासीय क्षेत्र में जाने वाले मार्ग पर लगाए गए बैरिकेडिंग को तोड़ने के विरोध में बुधवार को महिलाओं ने रोष प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने इस मार्ग से निकलने वालों को रोका।
महिलाओं का कहना था कि अनाज मंडी के बाहर अग्रवाल धर्मशाला के सामने आवासीय क्षेत्र में जाने वाले मार्ग पर बसों, ट्रैक्टर ट्रालियों व ट्रकों का भारी आवागमन होता था। भारी व अनियंत्रित वाहनों के कारण से गली में खेलने वाले बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को भारी परेशानी होती थी। कुछ वर्ष पूर्व इस मार्ग को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था। इस मार्ग पर केवल कार व छोटे वाहनों की एंट्री ही रखी गई थी।
गत दिवस लगाए गए बैरिकेडिंग वाहन चालकों ने तोड़ दिए। इसके विरोध में आवासीय क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को सड़कों पर उतरना पड़ा। सरोज, दर्शना व सोना देवी का कहना है कि अनाज मंडी के पीछे दो स्कूल हैं जिनकी बसें इस मार्ग पर रहने वाले लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बनी थीं। अब सीजन में ट्रैक्टर ट्रालियों व ट्रकों के कारण फिर से भारी समस्या पैदा हो गई।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने मांग करते हुए कहा कि इस मार्ग से हटाए गए नियमित बैरिकेडिंग को फिर से लगाया जाए ताकि गली में रहने वाले लोगों का जीवन सुरक्षित रह सके।
——-