{"_id":"6508a778c4a6108cba0f6f94","slug":"demonstration-of-angry-people-of-ward-13-kaithal-news-c-18-1-knl1004-222259-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वार्ड-13 के खफा लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वार्ड-13 के खफा लोगों का प्रदर्शन
Tue, 19 Sep 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। वार्ड नंबर 13 के लोगों ने पीने की पानी, टूटी गलियों व अन्य समस्याओं से नाराज होकर सोमवार को नगरपालिका पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस मौकेपर वार्ड निवासी सोना देवी, सुनीता, रोशनी, कमलेश, कृष्णा देवी, लक्ष्मी, सुमन, गीता, ओमपति, कृष्णा, बीरा सैनी, रमेश, रणधीर सिंह व सुल्तान ने बताया कि उनके वार्ड में समस्याओं की भरमार है, लेकिन उनके वार्ड के पार्षद उनकी समस्याओं का निराकरण करवाने में नाकाम रहे है।
उनके वार्ड में पीने के पानी की समस्या हो रही है, पहले गंदा पानी आता पिछले तीन दिन से वो भी नहीं आ रहा। गलियां टूटी पड़ी है, बारिश आने पर तीन से चार फीट पानी भर जाता है। अपनी इस समस्या को लेकर न केवल वार्ड के पार्षद ही बल्कि हलका विधायक से भी गुहार लगा चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। उधर वार्ड निवासी मिया सैनी ने कहा कि उनके वार्ड में कई समस्याएं है।
जब वे ठेकेदार से पूछते हैं तो वह कहता है कि चेयरमैन काम नहीं करवाते और चेयरमैन कहते हैं कि ठेकेदार काम नहीं करता। ठेकेदार संदीप हजवाना ने कहा कि पहले वाले नपा सचिव ने तकनीकी कारणों से गलत टेंडर लगा दिया था। सारे शहरों में काम माइनस में हो रहे है और पूंडरी में भी माइनस में हो रहा है। काम माइनस में होगा तो सरकार को फायदा होगा। यदि प्लस में काम होता है तो ठेकेदार के साथ सचिव और कई लोगों का फायदा होगा। जो लोग उन पर आरोप लगा रहे है वे अपने फायदे के चलते आरोप लगा रहे है। पूंडरी नपा ने तकनीकी कंडीशन आज मानी है। छह महीनों तक पूंडरी नपा ने उन्हें सही कागज नहीं दिए। उन्होंने कहा कि अब उन्हें इस काम के कागज मिल गये है इस हफ्ते में काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
दूसरी ओर नगरपालिका सचिव मोहनलाल ने बताया कि हजवाना कोप्रेटिव के नाम से जिस एजेंसी ने काम लिया था। इस एजेंसी ने ज्यादा माइनस में काम अपने पास
रख लिया। ठेकेदार ने अभी तक कोई जमानत राशि जमा नहीं करवाई है। नपा की ओर से तीन बार एजेंसी को नोटिस दिए जा चुके है। ठेकेदार ने नपा को जमानत राशि देने की बात कही है। जमानत राशि जमा होते ही वर्क आर्डर दे दिया जाएगा।