{"_id":"6761d07be727db2b290ff834","slug":"demonstration-of-angry-employees-in-guhla-cheeka-kaithal-news-c-18-1-knl1004-541920-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गुहला चीका में नाराज कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गुहला चीका में नाराज कर्मचारियों का प्रदर्शन
Wed, 18 Dec 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। नगर पालिका कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर दो दिवसीय गेट मीटिंग व प्रदर्शन नगर पालिका के प्रांगण में किया गया। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ ब्लॉक प्रधान पृथ्वीराम ने की और मंच संचालन चितों देवी ने किया।
प्रधान पृथ्वी राम ने कहा कि सरकार ने कुछ समय पहले एक लाख 20 हजार कर्मचारियों को 58 साल तक नौकरी की रोजगार गारंटी दी थी, लेकिन आज तक भी उसका कोई पत्र जारी नहीं किया गया। नगर पालिका, फायर विभाग सहित किसी भी विभाग के कर्मचारियों को अभी तक लाभ नहीं मिला है।
पृथ्वी राम ने कहा कि जींद सम्मान रैली में भी मुख्यमंत्री ने सभी सफाई कर्मचारियों को 26 हजार रुपये वेतन देने की घोषणा की थी लेकिन कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। एसकेएस प्रधान पवन शर्मा व सचिव संदीप सैनी ने कहा कि सरकार वाहवाही लूटने के लिए घोषणाएं तो करती है लेकिन उन्हें पूरा नहीं करती। आज के प्रदर्शन में तलविंद्र, कुसुम, पालो, सुमन सहित आदि कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
गेट मीटिंग कर मांगों को पूरा करने की मांग
कैथल। नगर पालिका कर्मचारी संघ की जिला कमेटी ने मंगलवार को नगर परिषद परिसर में गेट मीटिंग कर मांगों को पूरा करने की मांग की। इस मौके पर एसकेएस के जिला सचिव रामपाल शर्मा ने कहा कि तीसरी बार सत्ता में आई भाजपा सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे।
इसके साथ ही पुरानी पेंशन बहाल हो वेतन विसंगतियां दुरुस्त की जाएं और महंगाई अनुसार आवास भत्ते में बढ़ोतरी की जाए। अध्यक्षता जिला प्रधान गौरव टांक ने की। संचालन जिला सचिव विक्की टांक ने किया।
राज्य मुख्य संगठन कर्ता शिवचरण ने कहा कि आने वाली 23 व 24 दिसंबर को राज्य के सभी मंत्रियों को कर्मियों की मांगों को लागू करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा जाएग। इसके बाद 9 व 10 जनवरी को सभी पलिकाओं, परिषदों व नगर निगमों में 12-12 घंटे की कार्मिक भूख हड़ताल करेंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान महेंद्र बिड़लान, सुशील कुमार, सन्नी कांगडा, सुरेश कुमार, सोनू कल्याण, सतीश कुमार, सरोज, बीना रानी, गोकुल, दर्शन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद