फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demonstration of Anganwadi workers and helpers

Kaithal News: आंगनबाड़ी कर्मियों और सहायकों का प्रदर्शन

Fri, 20 Dec 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 20 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Anganwadi workers and helpers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सीटू से जुड़ी आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन ने जिला सचिवालय में वीरवार को मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री के नाम एसडीएम अजय को ज्ञापन भी सौंपा।

प्रदर्शन को प्रमुख रूप से सीटू प्रदेश महासचिव जय भगवान व यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष शकुंतला, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश शास्त्री ने संबोधित किया। इन नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश की आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स में रोष है।
विज्ञापन


आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करवाने का काम वर्कर्स द्वारा किया जा रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार आईसीडीएस को खत्म करना चाहती है। इसके बजट में भारी कटौती की गई है। नई शिक्षा नीति में तीन से छह साल के बच्चे स्कूल भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन के नाम पर वर्कर्स को प्रताड़ित किया जा रहा है। राज्य में 25 हजार आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिनमें करीब 47 हजार वर्कर्स और हेल्पर्स काम कर रही हैं। छह हजार से ज्यादा पद खाली पड़े हैं, जिन्हें नहीं भरा जा रहा है। हेल्पर्स से वर्कर्स और वर्कर्स से सुपरवाइजर्स की पदोन्नति को अनदेखा किया जा रहा है उन्होंने कहा कि 2018 में घोषित वर्कर्स और हेल्पर्स के 1500 और 750 का एरियर नही दिया जा रहा। न ही महंगाई भत्ते की किस्त दी जा रही। दोनों नेताओं ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट व गुजरात हाई कोर्ट फैसला दे चुकी है कि आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर ग्रेच्युटी ओर तीसरे ओर चौथे दर्जे के कर्मचारी के हकदार हैं। केंद्र व राज्य सरकार इन निर्णयों को क्यों नहीं लागू कर रहे। प्रदर्शन को सीटू जिला सचिव नरेश रोहेड़ा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रमेश हरित, जसबीर सिंह, यूनियन प्रधान मनजीत हाबड़ी, कविता, राजबाला, रीना, शीला, पूनम आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed