फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demonstration by people troubled by water problem

Kaithal News: जल समस्या से परेशान लोगों का प्रदर्शन

Tue, 27 May 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 27 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by people troubled by water problem
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के वार्ड नंबर तीन में पानी की समस्या से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। वार्ड के निवासी उल्टी बाल्टियां लेकर गली में इकट्ठे हो गए और जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। रोष प्रकट करते हुए लोगों ने कहा कि उनके वार्ड में कई दिनों से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में उन्हें दूसरों के घरों में लगे ट्यूबवेलों से पानी लाना पड़ रहा है। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है, लेकिन कोई समाधान नहीं किया जा रहा है।

प्रदर्शन करने वाले कॉलोनी वासी पिंकी, रमेशचंद, सुभाष, काला व पूजा ने बताया कि कई बार पानी की आपूर्ति बिल्कुल नहीं होती। जब पानी आता है तो केवल कुछ समय के लिए आता है, जिससे उनको पीने के लिए भी पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाता। गर्मी के मौसम में उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि तीन दिन पहले हुई बरसात के कारण समस्या और गंभीर हो गई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों के घरों में लगे ट्यूबवेल से भी पानी नहीं मिल रहा। लोगों ने कहा कि इस संबंध में विभाग को लिखित व मौखिक रूप से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने विभाग को चेताया कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ गोपाल वैद ने बताया कि बीते दिनों बरसात के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। इस कारण विभाग के उपकरण न चलने से पेयजल की समस्या हुई है। अब बिजली ठीक होने के बाद पेयजल आपूर्ति को सामान्य कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed