फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demonstration at the Panchayat office of Guhla Cheeka

Kaithal News: गुहला चीका के पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 31 May 2023 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 31 May 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at the Panchayat office of Guhla Cheeka
गुहला-चीका। 100-100 गज के प्लाटों का कब्जा ना दिलाएं जाने से गुस्सा, गांव हरिगढ़ किंगन की दर्जनों महिलाओं व पुरुषों ने मंगलवार को खंड एवं विकास पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीसी के नाम बीडीपीओ अशोक को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण रोहताश, गुरमीत, लाभ सिंह, वीरभान, कृष्ण, रामफल, पाला राम, नायब, राजेश, बलवान, अनिल, गेजा, शंकुतला, छोटी देवी, ओमी, बिमला व राजपति ने बताया कि साल 2014 में उनके गांव की ग्राम पंचायत ने गरीब परिवारों के लिए 100-100 गज के 273 प्लाट काटे थे। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग ने गरीब लोगों के नाम प्लाटों की रजिस्टरी व इंतकाल तो करवा दिया लेकिन लंबे समय तक कब्जा नहीं दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने अदालत का सहारा लेना पड़ा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अदालत ने पूरे मामले की सुनवाई करते हुए गरीब परिवारों के पक्ष में फैसला सुनाया था और गुहला प्रशासन को आदेश दिए थे कि वह पात्र परिवारों को तुरंत प्लाटों का कब्जा दिलाए। ग्रामीणों ने बताया कि अदालत के आदेशों के बाद बीडीपीओ चीका ने उस जमीन पर खड़े पेड़ों को कटवा साफ सफाई तो करवा दी थी, लेकिन कब्जा आज तक भी नहीं दिलाया। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले विभाग के एक जेई ने सिर्फ 12 प्लाटों का कब्जा दिलाने की कार्यवाही शुरू की थी लेकिन बाकी के प्लाटों पर वह कब्जा दिलाने में असमर्थता जताते हुए वापस लौटा आया। यदि उन्हें जल्द प्लाटों के कब्जे नहीं दिए गए तो वे सडक़ों पर उतरने को मजबूर होंगे और इसके लिए पूरी तरह से गुहला प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव हरिगढ़ किंगन में जिस जमीन पर गरीबों के लिए सौ सौ गज के प्लाट काटे गए थे उस जमीन के कुछ हिस्से पर गोगा मैड़ी का कब्जा है। गोगा मैड़ी के कब्जे से जमीन को छुड़वा कर जल्द सभी पात्र परिवारों को प्लाटों का कब्जा दिला दिया जाएगा।
अशोक कुमार, बीडीपीओ चीका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed