{"_id":"68409fe084a8f7b5900a3778","slug":"demand-to-release-tubewell-connection-till-15th-kaithal-news-c-18-1-knl1004-662896-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्यूबवेल कनेक्शन 15 तक जारी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्यूबवेल कनेक्शन 15 तक जारी करने की मांग
Thu, 05 Jun 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी, कैथल। किसान भवन पूंडरी में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी संगठन की मासिक बैठक हुई। इसमें युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना व जिलाध्यक्ष गुरनाम फरल ने कहा कि किसानों को लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन 15 जून तक जारी किए जाएं। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा हुआ तो किसान आंदोलन को मजबूर होंगे। बाद में किसान नेताओं ने बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप शयोकंद के कार्यालय में उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं से अधिकारी को अवगत कराया। साथ ही नाराजगी जताते हुए विक्रम कसाना एडवोकेट ने कहा कि नए ट्यूबवेल कनेक्शन न मिलने के कारण किसान हताश व परेशान हो चुके हैं। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान रणधीर बरसाना ने की। जबकि संचालन विक्रम दुसैण ने किया। इस मौके पर बलिंद्र हजवाना, भीम खनौदा, मोनी सिकंदर खेडी, नरेंद्र हाबड़ी, सतपाल किसान उपस्थित रहे। संवाद