{"_id":"6764729e0f5b94d0f6003ff4","slug":"demand-to-release-result-of-group-d-kaithal-news-c-18-1-knl1004-543278-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ग्रुप डी का परिणाम जारी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ग्रुप डी का परिणाम जारी करने की मांग
Fri, 20 Dec 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ग्रुप डी के पदों का परिणाम जल्द से जल्द घोषित करने की मांग के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह को उम्मीदवारों ने ज्ञापन सौंपा। गरिमा रानी, पंकज, संदीप, अनिल, दिनेश कुमार, रविंद्र, संजय, साहिल, मोनू जोनी, दिनेश कुमार ने बताया कि ग्रुप डी के 16 हजार 354 पदों पर परिणाम तीन चरणों में घोषित किए गए। कई उम्मीदवार ग्रुप डी और ग्रुप सी दोनों में चयनित हुए, उन्होंने ग्रुप सी के पदों को ज्वाइन कर लिया। ऐसे में ग्रुप डी के लगभग 10 हजार पद रिक्त रह गए हैं। मांग की कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जिन उम्मीदवारों का चयन ग्रुप सी में हो चुका हैं। वे ग्रुप डी के परिणाम में दोबारा शामिल न हो। संवाद