{"_id":"68c475900e7d752c7600cade","slug":"demand-to-cancel-transfer-policy-kaithal-news-c-245-1-kht1001-137741-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तबादला नीति रद्द करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तबादला नीति रद्द करने की मांग
Sat, 13 Sep 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन रजिस्टर नंबर 01 सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ के मांग दिवस को मनाने
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन (रजिस्टर नंबर 01) से संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ ने शुक्रवार, 12 सितंबर को मांग दिवस पर कैथल डिपो कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता डिपो प्रधान अमित कुंडू और संचालन डिपो सचिव कृष्ण गुलियाना ने की। इस मौके पर नारेबाजी कर कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए अन्य मांगों के साथ तबादला नीति रद्द करने की मांग की।
डिपो प्रधान अमित कुंडू ने बताया कि हरियाणा सरकार और परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ कई दौर की बातचीत के बाद, विभाग द्वारा बनाई गई तबादला नीति में खामियों के संबंध में यूनियन ने लिखित आपत्ति जताई और तबादला नीति को रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अब सरकार चालकों और परिचालकों के आपसी स्थानांतरण करे और कर्मचारियों को उनके गृह जिले में तैनात किया जाए।
इसके अलावा, कर्मचारियों ने सरकार से यह भी मांग की कि खाली पदों पर भर्ती और प्रमोशन समय से किया जाए। चालकों और परिचालकों को रात्रि ठहराव के भुगतान की पावर महाप्रबंधक को देने, 2004 से पहले नियुक्त चालकों को उनकी नियुक्ति तिथि से स्थायी करने और पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
राज्य नेता कृष्ण गुलियाना ने कहा कि एचकेआरएन में लगे सभी कर्मचारियों को स्थायी किया जाए, भविष्य में भी पक्की भर्ती सुनिश्चित की जाए, निजीकरण बंद कर विभाग में 10 हजार बसें शामिल की जाएं, चालकों का वेतनमान 53,100 और परिचालकों व लिपिकों का 35,400 लागू किया जाए।
उन्होंने सरकार से कहा कि इन मांगों को लागू किया जाए और यूनियन को बुलाकर बातचीत के माध्यम से समाधान निकाला जाए।