फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demand to build returning wall with grill

Kaithal News: ग्रिल के साथ रिटर्निंग वॉल बनाने की मांग

Tue, 15 Oct 2024 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 15 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Demand to build returning wall with grill
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मूंदड़ी गांव में सिरसा ब्रांच में कार गिरने के हादसे में जीवन रक्षक दल ने सोमवार को डीसी डॉ. विवेक भारती ने उनके कार्यालय में मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर संगठन के सदस्यों ने नहर के दोनों तरफ लोहे की ग्रिल लगाने और रिटर्निंग वॉल बनाने की मांग की।

जीवन रक्षक दल संरक्षक राजू डोहर ने बताया कि डीसी से 20 अक्तूबर तक लोहे की ग्रील लगाने और रिटर्निंग वाल बनाने की मांग की है। यदि वहां पर इस तिथि तक लोहे की ग्रिल या सीमेंट की दीवार नहीं लगाई गई तो उसी नहर के मोड़ पर धरने पर बैठेगे।
विज्ञापन


डोहर ने बताया कि 11 महीने पहले भी एक गाड़ी इसी जगह पर नहर में पानी के अंदर चली गई थी। इसमें भी कैथल निवासी अजय गर्ग की मौत हुई थी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जीवन रक्षक दल की टीम भी मौके पर पहुंची और पानी के अंदर जाकर गाड़ी के शीशे तोड़कर रस्सियों से गाड़ी को बांधकर ट्रैक्टर के सहारे गाड़ी को बाहर निकाला था परंतु तब तक अजय की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण दो दिन पहले ही डीग गांव का पूरा परिवार बच्चों सहित मौत के मुंह में चला गया। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख प्रकट किया था। यदि जिला प्रशासन उस हादसे से सबक लेता तो शायद अब आठ जिंदगियां बच जाती, लेकिन प्रशासन की तरफ से वहां पर कोई व्यवस्था नहीं की गई।


स्पीड ब्रेकर लगाने के डीसी ने दिए निर्देश

कैथल। दो दिन पहले ही मूंदड़ी में हुए हादसे के बाद आठ लोगों की जान जाने के बाद सोमवार को डीसी डाॅ. विवेक भारती ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित सिरसा ब्रांच नहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्रिज के दोनों तरफ स्पीड ब्रेक व साइनेज लगाए जाएं। इसके अलावा नहर पर रिंग वॉल बनाने के साथ मेटल बीम क्रस बैरियर बनाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न घटे। कहा कि जल्द ही रोड सेफ्टी की बैठक बुलाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर आरटीए गिरीश कुमार, पीडब्लयूडी कार्यकारी अभियंता राकेश कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता निशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed