{"_id":"676eefeac4d3749700015079","slug":"demand-for-restoration-of-old-pension-and-regularization-of-workers-kaithal-news-c-245-1-kht1001-125795-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पुरानी पेंशन बहाली, कर्मियों को नियमित करने की मांगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पुरानी पेंशन बहाली, कर्मियों को नियमित करने की मांगर
विज्ञापन
कैथल। जवाहर पार्क में हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन की जिला कन्वेंशन हुई। इस मौके पर जिला सचिव कपिल सिरोही व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उपप्रधान जरनैल सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर गंभीर नहीं है और लगातार पार्ट टाइम व कच्चे कर्मचारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
ऐसे में सरकार को नियमित करने के लिए पॉलिसी बनानी चाहिए। कॉमन कैडर को खत्म करके विभागीय कैडर से पदोन्नति की जाए। ग्रुप डी से ग्रुप सी का प्रमोशन कोटा 50 प्रतिशत किया जाए। वर्दी भत्ता पहले की तरह सैलरी के साथ ही दिया जाए। यदि वर्ष में एक बार रशीद से भुगतान होगा तो जीएसटी का बोझ और भ्रष्टाचार भी बढ़ेगा।
इससे कर्मचारियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने ग्रुप-डी कर्मचारियों की मुख्य मांगों को जोर-शोर से उठाया। जिनमें पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगतियां दूर की जाएं। जिला प्रधान छज्जू राम ने कहा कि कहा कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा पूरे प्रदेश में कर्मचारियों को लामबंद करते हुए 19 जनवरी को रोहतक में राज्य स्तरीय कन्वेंशन करते हुए आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय करेगा।