{"_id":"67d331316dacf4425f0c737d","slug":"demand-for-herbal-colours-increased-markets-filled-with-colours-kaithal-news-c-18-1-knl1004-601832-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हर्बल कलर की बढ़ी डिमांड, रंगों से गुलजार हुए बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हर्बल कलर की बढ़ी डिमांड, रंगों से गुलजार हुए बाजार
Fri, 14 Mar 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 14 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका/कैथल। बाजार में होली के त्योहार की रौनक है। जगह-जगह पर रंग, अबीर-गुलाल की दुकानों में भीड़ दिख रही हैं। बच्चों से बड़ों तक के लिए पिचकारी और विभिन्न प्रकार के रंग बाजार में उपलब्ध है। वहीं इस दिन बनने वाली गुजिया से लेकर अन्य मिठाई को लेकर बाजार दुकानों पर सांचे भी खूब बिक रहे हैं।
स्थानीय लोगों में बाजार में सूखे मेवों से लेकर मावा की खरीदारी जमकर की जा रही है। जिससे होली पर परंपरागत मिठाई बनाकर त्योहार की मिठास को बरकरार रखा जा सके। गौरतलब है कि छोटी मंडी बाजार, सिनेमा रोड, गुहला रोड, पिहोवा रोड, चौ. महा सिंह मार्केट, कैथल रोड पर रंगों व पिचकारियों की अनेक दुकानें लगी हैं। खासतौर पर हर्बल गुलाल, गिफ्ट हॅपर्स और नए ट्रेंडिंग रंगों की बिक्री जोरों पर है। हर्बल गुलाल की मांग होने से साथ स्मॉग शॉट लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। बाजार में भूरा, पीला, गुलाबी, आसमानी और डार्क ब्लू जैसे अनोखे रंग भी देखने को मिल रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा जागरूक लोगों के लिए बाजार में बैक्टीरिया-फ्री व हर्बल गुलाल उपलब्ध है। बाजार में सबसे ज्यादा हर्बल गुलाल की मांग है। पिछले साल के मुकाबले खरीदारी लगभग 70 प्रतिशत बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि हर साल होली पर बिक्री अच्छी होती है।
2000 रुपये तक की पिचकारी बाजार में मौजूद ः गुहला बाजार में इस बार 40 रुपये से लेकर लगभग 2000 रुपये की तक की पिचकारियां मौजूद हैं। इनमें बच्चे ज्यादातर खिलौने की पिचकारियों को पसंद कर रहे हैं। इनमें डोरेमोन, मिक्की माउस, पानी के बैग वाली पिचकारी तथा सिलेंडर वाली पिचकारियों और प्रेशर वाली पिचकारी को अधिक पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
रंग वाले पटाखों की डिमांड : बाजार में विभिन्न प्रकार की रंग-बिरंगी टोपियां, गुब्बारें, मास्क, कलर स्प्रे, कलरफूल हेयर व प्रिंटेड टी शर्ट मौजूद हैं। सफेद टी शर्ट का ट्रेंड इस बार भी बरकरार है। जिन पर हैप्पी होली-बुरा ना मानो होली लिखा है। टी-शदूस 100 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध है। इसके अलावा गोल्डन हेयर और जोकर हेयर रंग-बिरंगे हेयर एक्सटेंशन और विग होली पार्टी के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं। पटाखों में सेवन स्टार, टेन स्टार सहित अनेक वैरायटी उपलब्ध है।