Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Delay in sending report on action taken against unrecognised schools to headquarters; meeting to be held today

Kaithal News: गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्यालय भेजने में देरी, आज होगी बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Delay in sending report on action taken against unrecognised schools to headquarters; meeting to be held today
जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय कैथल। संवाद
कैथल। जिले में बिना मान्यता के चल रहे निजी स्कूलों को बंद करवाने के मामले में शिक्षा विभाग की कार्रवाई की रफ्तार धीमी नजर आ रही है। गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करवाकर 2 नवंबर तक रिपोर्ट मुख्यालय भेजनी थी लेकिन निर्धारित समय तक निदेशालय को कैथल शिक्षा विभाग से कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट नहीं भेजी गई। जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को हर हाल में 2 नवंबर तक कार्रवाई कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए थे। अब मंगलवार को बैठक की जाएगी।
विज्ञापन

मार्च में जांच के दौरान जिले में 28 गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूल सामने आए थे। इनमें से एक स्कूल के पास मान्यता होने की पुष्टि हुई थी, पांच स्कूल बंद हो चुके हैं और दो की मान्यता से संबंधित मामला पोर्टल पर लंबित है। इसके बावजूद 20 स्कूल ऐसे हैं, जो अब भी बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन


निदेशालय ने दोबारा भेजा स्मरण पत्र
मौलिक शिक्षा निदेशालय पंचकूला ने 4 अगस्त और 20 अगस्त को पत्र जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद 27 अक्तूबर को स्मरण पत्र जारी कर 2 नवंबर तक हर हाल में सूचना मांगी गई। निर्देशों में स्पष्ट किया गया था कि अवैध रूप से संचालित स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करवाकर उनकी सूची मुख्यालय भेजी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सुबह 10 बजे होगी बैठक
जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से 2 नवंबर तक कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी गई थी लेकिन शेड्यूल व्यस्त होने के कारण सोमवार को बैठक नहीं हो पाई। अब मंगलवार सुबह 10 बजे बैठक बुलाई गई है। इसमें संबंधित अधिकारियों से उनके क्षेत्र में चिह्नित स्कूलों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा लिया जाएगा। इसके बाद मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी।


पहले से चिह्नित हैं 20 स्कूल
जिले में बिना मान्यता संचालित 20 स्कूलों की सूची शिक्षा विभाग के पास पहले से मौजूद है। ऐसे में अब विभाग के सामने इन स्कूलों को बंद करवाने और निदेशालय को कार्रवाई की रिपोर्ट भेजने की चुनौती है। बैठक में यह भी स्पष्ट होगा कि अब तक कितने स्कूलों पर कार्रवाई हुई है और कितने अभी भी संचालित हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कैथल। संवाद

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कैथल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed