{"_id":"66ef3f36a6d165813e0fdac4","slug":"deepti-got-third-place-in-quiz-kaithal-news-c-18-1-knl1004-481245-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रश्नोत्तरी में दीप्ति को तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रश्नोत्तरी में दीप्ति को तीसरा स्थान
Sun, 22 Sep 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 22 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा दीप्ति और स्नेहा ने राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। दीप्ति ने प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्नेहा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य डाॅ. मीना मेहता ने बताया कि यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रेड रिबन क्लब की ओर से आयोजित की। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भिवानी, जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल, हिसार और फरीदाबाद जिलों से कुल 36 छात्रों ने भाग लिया।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों की एक लिखित परीक्षा आयोजित की। इसमें से विभिन्न जिलों से 12 प्रतिभागियों का चयन किया। बाद में इन सभी प्रतिभागियों को छह टीमों में बांट दिया। इसके बाद चार राउंड की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
सभी चार राउंड के बाद कक्षा नौवीं की छात्रा दीप्ति राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रही और स्नेहा चौथा स्थान प्राप्त करने के कारण सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने में सफल रही। स्कूल में पहुंचने पर दोनों छात्राओं का स्वागत किया गया व प्रधानाचार्या ने सम्मानित किया। प्रतिभागी बच्चों को स्कूल स्टाफ ने बधाई दी।