फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Decreasing prices of vegetables decorate the kitchen, women are happy

Kaithal News: सब्जियों के घटते भावों से सजी रसोई, महिलाएं खुश

Thu, 29 May 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 29 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Decreasing prices of vegetables decorate the kitchen, women are happy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/सीवन। पिछले एक सप्ताह में सब्जियों के दामों में आई गिरावट ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से महंगाई की मार झेल रहे रसोई घरों में अब कुछ सुकून नजर आने लगा है।

रोजमर्रा की सब्जियों के साथ-साथ सलाद में इस्तेमाल होने वाले खीरे और नींबू के दाम भी अब आम आदमी की पहुंच में आ गए हैं। लौकी जहां पहले 40 रुपये किलो थी, अब 15 रुपये में मिलने लगी है। भिंडी 60 से घटकर 30 रुपये, अरबी 100 से घटकर 50 रुपये, और तोरी 80 से घटकर 20 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
विज्ञापन


टमाटर और प्याज दोनों अब आधे दामों में यानी 20 रुपये किलो में उपलब्ध हैं। खीरा 40 से घटकर 15 रुपये किलो और नींबू 180 से घटकर 100 रुपये किलो तक आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करेले का भाव 50 से घटकर 20 रुपये और बैंगन का 40 से घटकर 30 रुपये किलो हो गया है।

गृहिणियों शालिनी, शिल्पा, चित्रा, सोनिया और दीपिका का कहना है कि सब्जियों के दामों में आई यह राहत उनके बजट को संतुलित करने में सहायक साबित हो रही है। अब वे पहले की तरह निश्चिंत होकर सब्जियां खरीद पा रही हैं और रसोई की बजट योजना भी सहज हो गई है।

ममता, ऊषा, नीलम, पुष्पा और सुमन ने कहा कि सब्जियों के दाम में कमी ने न सिर्फ जेब पर बोझ कम किया है, बल्कि थाली की रंगत भी बढ़ा दी है। गृहणियों की यही उम्मीद है कि दामों में यह स्थिरता बरकरार रहे ताकि रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना आसान बना रहे।


स्थानीय सब्जी मंडी में खरीदारी कर रहीं सीमा ने बताया, पहले जहां हफ्ते भर की सब्ज़ी पर 500 से रुपये खर्च हो जाते थे लेकिन अब दाम गिरने से राहत है।

दूसरी ओर व्यापारियों का कहना है कि मौसम अनुकूल रहने और आवक बढ़ने से यह गिरावट संभव हुई है। यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में और राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed