{"_id":"68f7da05689070fafb0f132b","slug":"declining-interest-in-chinese-goods-kaithal-news-c-245-1-kht1005-139602-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीन के बने सामान के प्रति घटा रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीन के बने सामान के प्रति घटा रुझान
Wed, 22 Oct 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
कलायत। दीपों का त्योहार दीपावली नगर व आसपास के हर गांव में धूमधाम से मनाया गया। धनतेरस से ही बाजार में भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने तीन दिन तक जम कर खरीदारी की। दीपावली के दिन बाजारों में महिलाओं, बच्चों व युवाओं ने जमकर खरीदारी की। रंग बिरंगी चीन की बनी लड़ियां दुकानों पर रखी तो रही मगर इस बार इनके प्रति लोग में कम रुझान रहा। मिठाई की दुकानों पर इस बार अपेक्षाकृत भीड़ नजर आई। मिठाई विक्रेता विनोद, अजय, महताब आदी ने बताया कि दीवाली को ध्यान में रख कर जो स्टाक तैयार किया गया था वह पूरी तरह से बिक गया।
गिफ्ट हैंपर बेचने वाले असीम, अंकित, रवींद्र, राकेश आदी ने बताया कि इस बार दीवाली पर पिछले वर्षों की तुलना में अधिक बिक्री रही। बाजार में पटाखों की दुकानें तो लगी नजर नही आई पर रात होते होते पूरा आकाश रंग बिरंगी आतिशबाजी से रंग गया। देर रात तक पटाखों की आवाज गूंजती रही। सायं छह बजे से 8:30 बजे तक लोगों ने अपने अपने घरों में लक्ष्मी पूजन कर अपने घरों व प्रतिष्ठानों को दीपमालाओं से प्रकाशमान कर दिया। संवाद