{"_id":"68166f4bae4ab206000ab5ba","slug":"debris-left-two-bike-riders-injured-kaithal-news-c-18-1-knl1004-638270-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मलबा छोड़ा, दो बाइक सवार चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मलबा छोड़ा, दो बाइक सवार चोटिल
Sun, 04 May 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 04 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
कलायत। श्री कपिल मुनि रोड पर जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से दो बाइक सवार घायल हो गए। शनिवार सुबह विभाग के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त सीवरेज ढक्कन बदले। बाद में उन्होंने मलबा वहीं बीच सड़क पर छोड़ दिया। इसी मलबे पर फिसलकर दो मोटरसाइकिल सवार गिर पड़े। उन्हें मामूली चोटें आईं। दुकानदारों ने बताया कि हादसे के समय गहरी चोट भी लग सकती थी।
दुकानदार सोनू, दीपक, रामनिवास, कुलदीप ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ढक्कन बदलते समय ही कर्मचारियों को मलबा हटाने को लेकर उनकी ओर से कहा गया था, लेकिन कर्मचारियों ने दुकानदारों की बात नहीं मानी और मलबा सड़क पर ही छोड़कर चले गए। इससे दुकानदारों और आने जाने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। जन स्वास्थ्य विभाग के रवि पूनिया ने बताया कि सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। मलबा हटा दिया गया है। संवाद