{"_id":"6615b7c6b3ca5ed2950c79f4","slug":"death-due-to-car-collision-kaithal-news-c-18-1-knl1004-365208-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कार की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कार की टक्कर से मौत
Wed, 10 Apr 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर में चीका रोड पर एक कार चालक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
अर्जुन नगर निवासी राजेंद्र कुमार ने शहर थाने में दी शिकायत में बताया कि उनके बड़ा भाई कृष्ण लाल (38) चौधरी फैक्ट्री में मुनीमी का काम करते थे। एक अप्रैल को वह शाम करीब 7:50 बजे आटा लेने के लिए अपनी साइकिल पर सवार होकर चीका रोड कैथल पर गया था। जैसे ही वह चीका रोड पर पहुंचा तो पीछे से एक कार चालक तेजगति व लापरवाही से कार चलाते हुए उनके भाई की साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी कार चालक मौके से भाग गया।
एक कार चालक के सहायता से वे उसके भाई को अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन वह कार भी सेक्टर-21 के पास जाकर दीवार से टकरा गई। इसके बाद वे अन्य वाहन का इंतजाम करके उसके भाई को सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। चंडीगढ़ में इलाज के दौरान उसके भाई की आठ अप्रैल को मृत्यु हो गई है। जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद