फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Deadly attack on electricity team in Rajound

Kaithal News: राजौंद में बिजली टीम पर जानलेवा हमला

Thu, 19 Jun 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 19 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on electricity team in Rajound
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। फरियाबाद गांव में बिजली निगम की टीम पर जानलेवा हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने 12 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

राजौंद थाने में दी शिकायत में बिजली बोर्ड के एसडीओ योगेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8:45 बजे, पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में टीम बिजली चोरी की जांच के लिए गांव फरियाबाद गई थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फरियाबाद निवासी शमशेर ने शिकायत दी थी कि उसके भाई बलदेव के खिलाफ दर्ज बिजली चोरी का केस गलत है। इसके बाद क्षेत्र में दोबारा चेकिंग अभियान चलाया गया। जब टीम मौके पर पहुंची, तो भारी मात्रा में अवैध तारों के माध्यम से बिजली चोरी होती पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान प्रदीप, पाला राम, जयवीर, दिनेश, कुलदीप समेत कई अन्य ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। हमले में एसडीओ योगेश कुमार के सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आईं और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। कनिष्ठ अभियंता साहब सिंह को भी गंभीर चोटें पहुंची।

ग्रामीणों के हमले में इसके अलावा परमेश (लाइनमैन), सुनील (लाइनमैन), सुनील कुमार (सहायक लाइनमैन), प्रवीण कुमार (लाइनमैन), राम कुमार सहित अन्य कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई।


आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया और सरकारी कार्य में बाधा डाली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed