फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dead body found in suitcase near drain could not be identified even after 47 days

Kaithal News: ड्रेन के किनारे सूटकेस में मिले शव की 47 दिन बाद भी नहीं हो सकी पहचान

Mon, 16 Feb 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 16 Feb 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in suitcase near drain could not be identified even after 47 days
कैथल। सिल्लाखेड़ा रोड पर 30 दिसंबर को ड्रेन के किनारे सूटकेस में मिले युवती के शव की 47 दिन बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की तमाम कोशिशों, सीसीटीवी फुटेज की छानबीन और पड़ोसी राज्यों से संपर्क के बावजूद अब यह केस लाल डोरे वाली फाइलों में दबकर रह गया है। हालांकि पुलिस की सीआईए की टीमें इस मामले को सुलझाने में लगी हैं, पर परिणाम सिफर है। करीब डेढ़ महीने पहले ड्रेन के पास लावारिस हालत में मिले जिस दो फीट के सूटकेस ने सनसनी फैलाई थी, उसके अंदर का दृश्य रूह कंपाने वाला था। पुलिस के मुताबिक हत्या करने वालों ने करीब पांच फीट लंबी युवती की लाश को उस छोटे से सूटकेस में फिट करने के लिए उसकी हड्डियां तक तोड़ दी थीं। उन्होंने उसकी लाश को बेरहमी से पैक किया गया था, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि कातिल सबूतों को ठिकाने लगाने की जल्दबाजी में भी थे।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने शिनाख्त के लिए हर संभव रास्ता अपनाया। घटना के बाद आसपास के सभी थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली गई। सोशल मीडिया पर मृतका के हुलिए और उसके पास से मिली वस्तुओं के आधार पर सूचनाएं साझा की गईं। पुलिस की टीमों ने ड्रेन की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों को चेक किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने आशंका जताई कि हत्या कहीं और की गई और ड्रेन के किनारे सुनसान इलाका देखकर सूटकेस को वहां फेंक दिया गया। शुरुआती जांच में यह आशंका भी जताई गई कि युवती बाहरी राज्य की हो सकती है, जिसके चलते पुलिस ने दिल्ली, पंजाब, उत्तरप्रदेश और राजस्थान पुलिस से भी संपर्क साधा, लेकिन कहीं से कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


सीआईए जांच में जुटी

थाना शहर प्रभारी गीता ने बताया कि अभी तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की सीआईए टीमें गंभीरता से जांच में जुटी हैं। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed