फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DAV players hoisted the flag in Delhi

Kaithal News: डीएवी के खिलाडि़यों ने दिल्ली में फहराया परचम

Sat, 07 Dec 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
DAV players hoisted the flag in Delhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डीएवी प्रबंधक समिति की ओर से आयोजित राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल कैथल के खिलाडि़यों ने 10 स्वर्ण, 12 रजत पदक व 10 कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय, परिजनों का नाम रोशन किया।

प्रधानाचार्या अंजू तलवाड़ ने बताया कि प्रतियोगिता दो दिसंबर से चार दिसंबर दिल्ली में हुई। इसमें 22 राज्यों के डीएवी स्कूलों के लगभग 20 हजार खिलाडि़यों ने भाग लिया। इसमें हरियाणा के 1400 खिलाड़ी शामिल थे। उन्होंने 16 खेलों बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, योगा, स्केटिंग, बॉक्सिंग, कराटे, शूटिंग, तैराकी, स्क्वैश, नेटबॉल व जूडो में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


अंडर-17 में लड़कियों की टीम में यशिता व दीया शर्मा ने टेबल टेनिस में, योगा में कनिष्का और भव्या ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-14 में जूडो में राधिका, बैडमिंटन में काशवी और निष्ठा ने व बॉक्सिंग में दिलीशा, अंडर-19 बॉक्सिंग में गौरव व स्क्वैश में आदित्य ने स्वर्ण पदक जीत कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 में टेबल टेनिस में लड़कों की टीम रक्षित और प्रणव प्रथम, स्क्वैश में शुभम ने रजत पदक, अंडर -17 में नेटबॉल में लड़कियों की टीम में मुस्कान, दीक्षा ,अविका, सिया, निशा, नव्या रजत, योगा में लडक़ों की टीम हिमांशु, जतिन व हार्दिक ने रजत पदक पर कब्जा किया। अंडर-19 योगा में वंश तथा देव, बैडमिंटन में दिव्या, अंडर-17 टेबल टेनिस की टीम में दिव्यांश, गौरांश व आरव, जूडो में अरमान तथा शिवम, अंडर -14 तैराकी में यशिका व जूडो में प्रीत ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रिंसिपल ने विजेता खिलाडिय़ों व सभी प्रतिभागियों का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed