{"_id":"653abb6719a799935c055ed4","slug":"dav-players-dominate-sports-kaithal-news-c-18-1-knl1004-250925-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेलकूद में छाए डीएवी के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेलकूद में छाए डीएवी के खिलाड़ी
Fri, 27 Oct 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। खंड स्तरीय अंडर 11 खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते हुए पहले दिन डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य डाॅ. मीना मेहता ने बताया कि इस दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया। पहले दिन की प्रतियोगिता में उनके स्कूल के बच्चों ने खो-खो एवं शतरंज प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही 100 मीटर व 400 मीटर दौड़ में यशमीत ने पहला स्थान प्राप्त किया और मनन 200 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। कहा कि डीएवी ऐसी संस्था है, जहां पर बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ साथ बच्चे सर्वांगीण विकास की ओर ध्यान दिया जाता है। बच्चों को खेलकूद के लिए भी तैयार किया जाता है ताकि बच्चे खेलों में भी अपना भविष्य संवार सकें। स्कूल में पहुंचने पर विजेता बच्चों को प्रधानाचार्य डा. मीना मेहता ने बच्चों बधाई दी।