फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DAV College students visited national monuments

Kaithal News: डीएवी कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय स्मारकों का किया भ्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
DAV College students visited national monuments
पूंडरी। डीएवी कॉलेज के 37 छात्र-छात्राओं ने कार्यकारी प्राचार्य डॉ. राजेश टूरण के मार्गदर्शन में दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन, अमृत उद्यान, क्राफ्ट मेला, राष्ट्रीय संग्रहालय, इंडिया गेट, नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रतिमा तथा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का शैक्षणिक भ्रमण किया। प्राचार्य डॉ.राजेश टूरण ने बताया कि छात्रों ने राष्ट्रपति भवन के अंदर स्थित भवनों व ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

वहां की मार्गदर्शिका रेखा जी ने छात्रों को बताया कि यह भवन विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रपति भवन है। हाल ही में दरबार हॉल का नाम बदलकर गणतंत्र मंडप''''''''''''तथा अशोक हॉल का नाम अशोक मंडप रखा गया है। राष्ट्रपति भवन के गुंबद पर फहराते तिरंगे की विभिन्न स्थितियों का भी विद्यार्थियों को ज्ञान कराया गयाछात्रों ने अमृत उद्यान में विभिन्न प्रकार के वृक्ष, पुष्प एवं औषधीय पौधों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही क्राफ्ट मेले में भाग लेकर वहां उपलब्ध हस्तशिल्प उत्पादों को देखा और खरीदा।
विज्ञापन

इसके बाद छात्रों ने राष्ट्रीय संग्रहालय का भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने दो लाख से अधिक भारतीय एवं विदेशी कलाकृतियों के माध्यम से भारत के सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक इतिहास को समझा। सायंकाल छात्रों ने इंडिया गेट का दर्शन किया और नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा किया जहाँगाइड ने उन्हें स्मारक की विशेषताओं से अवगत कराया। स्मारक पर स्थित अखंड ज्योति शहीदों की अमरता का प्रतीक है और चक्रव्यूह शैली में बनी दीवारों पर देश के शहीदों के नाम अंकित हैं। इस मौके पर कॉलेज की अर्थशास्त्र प्राध्यापिका डॉ. गीतांजलि ,प्राध्यापक दीपक राणा भी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. टूरण ने इस सफल शैक्षणिक भ्रमण के लिए सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed