फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DAV Cheeka stood first in chess under-14 girls team

Kaithal News: शतरंज अंडर-14 लड़कियों की टीम में डीएवी चीका रहा प्रथम

Tue, 06 Aug 2024 05:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 06 Aug 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
DAV Cheeka stood first in chess under-14 girls team
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी खेल 2024 क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं करवाई। इसमें अंडर-14 लड़कियों में डीएवी चीका प्रथम रहा।

डीएवी खेल हरियाणा तृतीय क्लस्टर प्रभारी एवं स्कूल की प्रधानाचार्या अंजु तलवाड़ ने दीप प्रज्वलित करके खेलों का शुभारंभ किया। इन खेलों में कैथल, करनाल, जींद, कुरुक्षेत्र जिलों के 24 डीएवी स्कूलों के लगभग 500 खिलाड़ियों ने मुख्य रूप से शतरंज, बैडमिंटन, जूडो, स्केटिंग, योग, तैराकी, शूटिंग और टेबल टेनिस में अपने दम-खम का परिचय दिया।

शतरंज अंडर-14 लड़कियों की टीम में डीएवी चीका प्रथम, डीएवी पुलिस कैथल द्वितीय स्थान पर रहा। शतरंज अंडर -17 लड़कियों की टीम में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कैथल प्रथम और लड़कों की टीम में ओएसडीएवी कैथल प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल जींद द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन


शतरंज अंडर-19 लड़कों की टीम में ओएसडीएवी कैथल प्रथम, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल जींद द्वितीय स्थान पर रहा। टेबल टेनिस अंडर-14 और अंडर-17 लड़कों की टीम में ओएसडीएवी कैथल प्रथम, अंडर-14 लड़कियों की टीम में डीएवी कुरुक्षेत्र प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैडमिंटन में लड़कों और लड़कियों की अंडर -14 एवं 19 टीम में ओएसडीएवी कैथल प्रथम, लड़कों की अंडर-17 टीम में डीएवी सफीदों प्रथम और लड़कियों की टीम में डीएवी इस्माईलाबाद प्रथम स्थान पर रहा। शूटिंग अंडर -14 लड़कियों की टीम में ओएसडीएवी प्रथम, अंडर 17 एवं 19 लड़कों की टीम में ओएसडीएवी प्रथम, अंडर-14 लड़कों की टीम में डीएवी सेक्टर तीन कुरुक्षेत्र और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कैथल प्रथम और अंडर -17 लड़कों की टीम में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कैथल प्रथम रहा।


योग में अंडर-14, अंडर-17 एवं 19 लड़कियों व लड़कों की टीम में ओएसडीएवी कैथल प्रथम, अंडर 14 लड़कियों की टीम में ओएसडीएवी कैथल प्रथम और अंडर 14 लड़कों की टीम में डीएवी पूंडरी प्रथम स्थान पर रहा। जूडो में ओवरऑल ट्रॉफी शाहबाद, स्केटिंग में ओवरऑल ट्रॉफी ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल ने प्राप्त की। तैराकी में भी खिलाड़ियों ने जौहर दिखाया। इस मौके पर अंजू तलवाड़ ने बताया कि ये विजेता टीमें अब ज़ोनल लेवल पर खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed